होम / टीवी / टीवी पत्रकार चंदन दुबे ने अब इस न्यूज चैनल के साथ शुरू किया नया सफर
टीवी पत्रकार चंदन दुबे ने अब इस न्यूज चैनल के साथ शुरू किया नया सफर
टीवी पत्रकार चंदन दुबे ने ‘एबीपी’ नेटवर्क को बाय बोल दिया है। यहां वह करीब दो साल से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
टीवी पत्रकार चंदन दुबे ने ‘एबीपी’ नेटवर्क को बाय बोल दिया है। यहां वह करीब दो साल से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। चंदन दुबे ने अब ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। यहां उन्होंने आउटपुट डेस्क पर जॉइन किया है।
मूल रूप से भागलपुर (बिहार) के रहने वाले चंदन दुबे को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 15 साल का अनुभव है। चंदन दुबे ने नोएडा में ‘जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन’ (JIMMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
इसके बाद उन्होंने अपने पत्रकारीय करियर की शुरुआत ‘एस1’ न्यूज चैनल से बतौर रिपोर्टर की थी। यहां करीब दो साल काम करने के बाद उन्होंने यहां से अलविदा बोलकर ‘आजाद न्यूज’ चैनल जॉइन कर लिया था। यहां करीब एक साल अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने ‘इंडिया न्यूज’ (India News) चैनल जॉइन कर लिया था।
‘इंडिया न्यूज’ में आउटपुट डेस्क पर करीब दस साल लंबी अपनी पारी को विराम देकर उन्होंने अपना नया सफर ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) चैनल के साथ बतौर सीनियर प्रड्यूसर शुरू किया था। इसके बाद ‘एबीपी’ होते हुए अब वह ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ पहुंचे हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से चंदन दुबे को उनकी नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स इंडिया न्यूज न्यूज नेशन चंदन दुबे टाइम्स नाउ नवभारत