होम / टीवी / ‘NDTV’ से जुड़े आशुतोष चतुर्वेदी, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
‘NDTV’ से जुड़े आशुतोष चतुर्वेदी, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
जाने-माने टीवी पत्रकार और एंकर आशुतोष चतुर्वेदी ने ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह के साथ अपनी नई पारी शुरू कर ली है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
जाने-माने टीवी पत्रकार और एंकर आशुतोष चतुर्वेदी ने ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह के साथ अपनी नई पारी शुरू कर ली है। उन्हें 'एनडीटीवी इंडिया' एडिटर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही वह एंकर की भूमिका भी निभाएंगे।
समाचार4मीडिया ने इस बात की जानकारी पहले ही दे दी थी और अब इस खबर पर आधिकारिक रूप से मुहर भी लग गई है।
यहां पढ़े: ‘NDTV’ के साथ जल्द नई पारी शुरू करने जा रहे हैं आशुतोष चतुर्वेदी
उन्हें 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है, जिससे NDTV को उनकी व्यापक विशेषज्ञता और ज्ञान का लाभ मिलेगा।
बता दें कि आशुतोष चतुर्वेदी ने हाल ही में टीवी टुडे नेटवर्क से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharta) को अलविदा कहकर जून 2021 में ‘आजतक’ में बतौर एसोसिएट एडिटर/एंकर जॉइन किया था।
आशुतोष इससे पहले जी न्यूज में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने पुलवामा हमला, अमरनाथ यात्रा, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक अयोध्या फैसला, लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव और कई अन्य बड़ी घटनाओं की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। इसके अलावा, उन्होंने ओडिशा में फेनी चक्रवात और गुजरात में वायु चक्रवात की महत्वपूर्ण कवरेज की है। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए CRPF द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया है, खासकर कश्मीर और पाकिस्तान बॉर्डर से उनकी रिपोर्टिंग के लिए। उन्हें समाचार4मीडिया के प्रतिष्ठित अवॉर्ड s4m पत्रकारिता 40अंडर40 से भी नवाजा जा चुका है।
टैग्स