होम / टीवी / जानें, क्यों Zee समूह के लिए खास है 1 अक्टूबर

जानें, क्यों Zee समूह के लिए खास है 1 अक्टूबर

देश में पहले प्राइवेट सैटेलाइट टीवी चैनल की शुरुआत का श्रेय इस चैनल को ही जाता है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘एस्सेल ग्रुप’ (Essel Group) के स्वामित्व वाली मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी 'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ (ZEE) का टीवी चैनल ‘जीटीवी’ (Zee TV) 27 साल का हो गया है। एक अक्टूबर 1992 को इसकी शुरुआत हुई थी। मीडिया दिग्गज डॉ. सुभाष चंद्रा ने मुंबई (महाराष्ट्र) में एक हिंदी चैनल के रूप में की इसकी शुरुआत की थी। देश में प्राइवेट सैटेलाइट टीवी चैनल की शुरुआत का श्रेय इस चैनल को ही जाता है।

ये भी पढ़ें: सुभाष चंद्रा को लेकर उड़ रहीं खबरों के बीच पुनीत गोयनका ने संभाला मोर्चा

वास्तव में यह एक क्रांतिकारी कदम था, क्योंकि यह सिर्फ एक चैनल की शुरुआत ही नहीं थी, बल्कि अपने आप में यह एक इंडस्ट्री की शुरुआत थी। इसके बाद से देश में एक नई शुरुआत हुई और धीरे-धीरे निजी चैनल्स की संख्या बढ़ती गई।

Zee आज के समय में देश में नॉन स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट नेटवर्क के रूप में अपनी नंबर वन की पोजिशन पर बना हुआ है। आल इंडिया व्युअरशिप में इसका शेयर 18.6 (FY20 YTD) है। वहीं, Zee का डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा चुका है। वर्ष 2019 में ‘Great Place to Work Institute’ द्वारा कराए गए सर्वे में इस समूह को मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने के लिहाज से सबसे बेहतर स्थान बताया गया था। 

चैनल के इस सफर के बारे में 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट भी किया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं। 


टैग्स एस्सेल ग्रुप जीटीवी जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

8 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

9 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

9 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 hours ago