होम / टीवी / पाकिस्तानी पत्रकार ने कही ऐसी बात, अंजना ओम कश्यप ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तानी पत्रकार ने कही ऐसी बात, अंजना ओम कश्यप ने दिया मुंहतोड़ जवाब

अंजना ओम कश्यप के एक सवाल के जवाब में पाकिस्तान पत्रकार ने कुछ ऐसा कह दिया कि वह भड़क गईं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

अफगानिस्तान की धरती से पूरे 20 साल बाद अमेरिकी सैनिकों की वापसी हो गई है और वर्तमान में अफगानिस्तान के कुछ इलाकों को छोड़कर सभी जगह पर तालिबान का कब्जा है, जिसमें काबुल भी शामिल है। पूरे काबुल एयरपोर्ट पर ना सिर्फ तालिबान का कब्जा है बल्कि अमेरिका जो हथियार छोड़कर गया है वो भी तालिबानियों के कब्जे में है। इसी मुद्दे को लेकर अंजना ओम कश्यप के कार्यक्रम ‘हल्ला बोल’ में एक डिबेट हो रही थी, जिसका टॉपिक था ‘क्या अमेरिका का मिशन कामयाब हुआ’।

अंजना ओम कश्यप के इस कार्य्रकम में पाकिस्तान का पक्ष रखने के लिए वहां के पत्रकार हामिद खान ने मेहमान के तौर पर हिस्सा लिया। अंजना के एक सवाल के जवाब में पाकिस्तान पत्रकार ने कुछ ऐसा कह दिया कि वह भड़क गईं। एंकर ने जब उनसे सवाल पूछा कि आपको लग रहा था कि पूरा इस्लामिक स्टेट बनाने का गेम प्लान आएगा… एंकर का सवाल खत्म ही नहीं हुआ था कि हामिद खान बीच में बोलने लगे। इस पर एंकर ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि आपको सवाल सुनना नहीं आता क्या? इतनी तो तमीज रखिए सर।

अंजना की बात पर हमीद खान ने हंसते हुए कहा कि आप सवाल इतने बड़े रखती हैं कि दूसरे को बोलने का मौका ही नहीं मिलता। इस पर एंकर ने कहा कि आपको ऐसा लगता ही है, क्योंकि आप इतने उतावले हो रहे हैं बोलने के लिए.. अब सवाल सुनिए। उन्होंने अलकायदा का जिक्र करते हुए सवाल पूछा कि आप लोग इसलिए खुश हो रहे हैं कि उन्होंने कहा है कि हम कश्मीर को आजाद कराएंगे?

हामिद खान ने कहा कि आप जो मर्जी चाहे कर लीजिए एक दिन कश्मीर को आजाद कराना ही है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर के मुसलमान वहां पर पाकिस्तान का झंडा जरूर लहराएंगे। इस पर एंकर अंजना ओम कश्यप ने कहा कि आप सब बस यही बात कबसे बोल रहे हैं। यह पकी पकाई की खिचड़ी… यह सब घिस चुका है, कुछ नया लेकर आइए।

अंजना सिर्फ यहीं नहीं रुकी, उन्होंने यह भी कहा कि जब तालिबान की तारीफ कर ही रहे हैं, तो लगे हाथ अलकायदा की भी कर दीजिए।

दरअसल तालिबान के सत्ता में आने से पाकिस्तान बेहद खुश है वहीं अलकायदा और हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी संगठन भी अब खूब पैर पसार सकते है और इसी संदर्भ में अंजना ने यह बात कही थी।

आपको बताते चले कि अमेरिका में 9/11 का आतंकी हमला, जिसमें 3000 लोग मारे गए थे, वह अलकायदा ने ही अंजाम दिया था और उस हमले के बाद ही अमेरिका ने अपनी सेनाएं अफगानिस्तान में भेजी थी, जिसका 30 अगस्त 2021 आखिरी दिन था।


टैग्स पत्रकार पाकिस्तान अमेरिका अंजना ओम कश्यप हल्ला बोल अफगानिस्तान तालिबान हामिद खान
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

14 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

21 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

14 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

21 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

11 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

21 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

22 hours ago