होम / टीवी / ‘आजतक’ की मलिका मल्होत्रा अब इस चैनल पर आएंगी नजर
‘आजतक’ की मलिका मल्होत्रा अब इस चैनल पर आएंगी नजर
हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ की जानी-मानी एंकर मलिका मल्होत्रा को लेकर खबर है कि उन्होंने चैनल प्रबंधन को अपना इस्तीफा दे दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ की जानी-मानी एंकर मलिका मल्होत्रा को लेकर खबर है कि उन्होंने चैनल प्रबंधन को अपना इस्तीफा दे दिया है। वह यहां एंकर के साथ-साथ एसोसिएट सीनियर प्रड्यूसर की भूमिका निभा रहीं थीं। अंदरखानों के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वह जल्द ही ‘जी न्यूज’ का चेहरा होंगी और अगले हफ्ते यहां अपना कार्यभार संभाल लेंगी।
मलिका मल्होत्रा आज के दौर के उन सधे हुए एंकर्स में एक हैं, जिन्होंने लीग से हटकर अपनी छवि बनाई है। एंकरिंग के साथ ही साथ फील्ड रिपोर्टिंग में अपने अलग अंदाज के लिए भी मलिका जानी जाती हैं।
मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली मलिका ने देश को जमीन पर उतर कर देखा है और पत्रकारिता इतिहास की कईं महत्वपूर्ण घटनाओं को आप दर्शकों तक पहुंचाया है।
इनकी पत्रकारिता की शुरुआत ट्रेनी एंकर के तौर पर पी7 न्यूज से हुई। उसके बाद सफर ने रफ्तार पकड़ी और ‘जी हिन्दुस्तान’ से होते हुए मलिका ने ‘एबीपी न्यूज’ में भी अपनी एंकरिंग और रिपोर्टिंग से दर्शकों का विश्वास जीता।
यूनाइटेड किंगडम (UK) की कार्डिफ यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल जर्नलिज्म कोर्स में परास्नातक मलिका ‘आजतक’ के मॉर्निंग बैंड का प्रमुख चेहरा थीं। साथ ही वह बुलेट रिपोर्टर की भूमिका भी ‘आजतक’ में निभा चुकी हैं।
टैग्स आजतक न्यूज चैनल एंकर मलिका मल्होत्रा