होम / टीवी / मलिका मल्होत्रा ने एबीपी न्यूज को बोला बाय, अब इस चैनल से शुरू करेंगी नई पारी

मलिका मल्होत्रा ने एबीपी न्यूज को बोला बाय, अब इस चैनल से शुरू करेंगी नई पारी

जानी-मानी न्यूज एंकर मलिका मल्होत्रा ने हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में अपनी संक्षिप्त पारी को विराम दे दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

जानी-मानी न्यूज एंकर मलिका मल्होत्रा ने हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में अपनी संक्षिप्त पारी को विराम दे दिया है। यहां पर वह एंकर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं और मॉर्निंग शो ‘नमस्ते भारत‘ को होस्ट करती थीं। फिलहाल वह नोटिस पीरियड पर काम कर रही हैं।

खबर है कि मलिका मल्होत्रा अब ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ (TV Today Network)’ के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं। यहां पर वह वह ग्रुप के हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ (Aajtak) में बतौर एंकर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी।

मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली मलिका को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब आठ साल अनुभव है। पूर्व में वह टीवी टुडे नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल ‘तेज’ (Tez) के अलावा ‘जी हिंदुस्तान’ (Zee Hindustan) में भी अपनी पारी खेल चुकी हैं।

मलिका ने पढ़ाई के साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने कदम बढ़ा दिए थे। उस दौरान पढ़ाई के साथ-साथ वह ‘लोकसभा टीवी‘ में बतौर फ्रीलॉन्सिंग वीकेंड शो ‘विज्ञान दर्पण’ होस्ट करती थीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने बतौर ट्रेनी एंकर ‘पी7‘ न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने ‘जी‘ (Zee) और फिर ‘तेज‘ (Tez) में अपनी जिम्मेदारी संभाली। बाद में ‘तेज‘ में अपनी पारी को विराम देकर वह करीब दो साल के लिए पढ़ाई करने के लिए यूके चली गई थीं। वहां से लौटने के बाद उन्होंने पहले ‘जी हिंदुस्तान‘ और फिर वहां से अलविदा बोलकर ‘एबीपी‘ जॉइन कर लिया था, जहां से अब वह ‘आजतक‘ के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं। 

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो मलिका ने दिल्ली में ‘गुरु गोबिंद सिंह यूनिवर्सिटी‘ से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। ‘भारतीय विद्या भवन‘, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा करने के साथ ही उन्होंने यूके की ‘कार्डिफ यूनिवर्सिटी‘ (Cardiff University) से अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (Masters in International Journalism) किया है। ‘कार्डिफ यूनिवर्सिटी‘ से मलिका को बेस्ट कंटेंट के लिए ‘स्टूटेंड जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर‘ का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

बता दें कि सामाजिक-आर्थिक मामलों पर मलिका की अच्छी पकड़ है। उन्होंने लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट जॉनर्स (genres) में काफी रिपोर्टिंग की है। इसके अलावा वह किसान आंदोलन और इलेक्शन कवरेज के दौरान ग्राउंड रिपोर्टिंग भी कर चुकी हैं। समाचार4मीडिया की ओर से मलिका को उनकी नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स आजतक एबीपी न्यूज न्यूज चैनल एंकर न्यूज एंकर नमस्ते भारत तेज मलिका मल्होत्रा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

13 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

14 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

7 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago