होम / टीवी / ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ में सीनियर लेवल पर हुए कई प्रमोशन
‘टीवी टुडे नेटवर्क’ में सीनियर लेवल पर हुए कई प्रमोशन
‘इंडिया टुडे’ (India Today) और ‘आजतक’ (Aajtak) न्यूज चैनल्स के स्वामित्व वाले ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ में सीनियर लेवल पर कई प्रमोशन हुए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘इंडिया टुडे’ (India Today) और ‘आजतक’ (Aajtak) न्यूज चैनल्स के स्वामित्व वाले ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ में सीनियर लेवल पर कई प्रमोशन हुए हैं। इसके तहत, ‘इंडिया टुडे’ (India Today) के सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर गौरव सावंत को अब मैनेजिंग एडिटर (डिफेंस, स्ट्रैटेजिक अफेयर्स) के पद पर प्रमोट किया गया है। गौरव इस संस्थान के साथ करीब 14 साल से जुड़े हुए हैं।
मैनेजिंग एडिटर पद पर प्रमोशन पाने वालों की लिस्ट में ‘आजतक’ की सीनियर न्यूज एंकर व स्पेशल प्रोग्रामिंग विभाग की सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर श्वेता सिंह का नाम भी शामिल है। श्वेता सिंह को नए पद पर ‘गुड न्यूज टुडे’ (GNT) और ’आजतक ’ (प्रोग्रामिंग) की मैनेजिंग एडिटर की जिम्मेदारी दी गई है। पत्रकारिता में दो दशक से अधिक वक्त बिता चुकीं श्वेता 16 वर्षों से ‘आजतक’ से जुड़ी हैं।
इसके अलावा ‘आजतक’ के आउटपुट हेड मनीष कुमार को मैनेजिंग एडिटर (आउटपुट) के पद पर प्रमोट किया गया है।
टैग्स इंडिया टुडे टीवी टुडे नेटवर्क गौरव सावंत श्वेता सिंह मनीष कुमार मैनेजिंग एडिटर प्रमोशन