होम / टीवी / ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ शुरू करेगा ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज, एक्टर विक्रांत मेसी करेंगे एंकरिंग
‘टाइम्स नाउ नवभारत’ शुरू करेगा ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज, एक्टर विक्रांत मेसी करेंगे एंकरिंग
‘टाइम्स नाउ नवभारत’ ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अपर्णा सान्याल के निर्देशन में बनी दस भागों वाली डॉक्युमेंटरी सीरीज के शुरू करने की घोषणा की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘टाइम्स नाउ नवभारत’ ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अपर्णा सान्याल के निर्देशन में बनी दस भागों वाली डॉक्युमेंटरी सीरीज के शुरू करने की घोषणा की है। इस सीरीज का नाम है ‘कहानी नवभारत की’।
बता दें कि इस सीरीज के जरिए अभिनेता विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) आठ साल बाद टीवी पर वापसी करेंगे। वह इस डॉक्युमेंटरी सीरीज (Documentary Series) की एंकरिंग करते नजर आएंगे, जो देश के इतिहास और विकास यात्रा में आने वाले अहम पड़ावों को बयां करेगी।
‘टाइम्स नाउ नवभारत’ 26 जनवरी को एक विशेष एपिसोड के जरिये इस सीरीज के शुरुआत की घोषणा की। ‘कहानी नवभारत की’ डॉक्युमेंटरी सीरीज का प्रसारण 30 जनवरी से हर रविवार रात 8 बजे किया जाएगा।
विक्रांत मेसी के मुताबिक, वह इस सीरीज की एंकरिंग के लिए इसलिए राजी हुए, क्योंकि यह भारत के इतिहास का सटीक विवरण देती है। अभिनेता ने कहा, ‘मैं छोटे पर्दे पर लौटने के लिए इसलिए प्रेरित हुआ, क्योंकि वहां ज्ञानवर्धक सामग्री का भंडार है। यह विस्तृत रिसर्च पर आधारित गैर-फिक्शन शो है। मैं अपनी जिंदगी में पहली बार ऐसा कोई शो कर रहा हूं।’
विक्रांत इससे पहले 2014 में प्रदर्शित कॉमेडी शो ‘अजब गजब घर जमाई’ में छोटे पर्दे पर नजर आए थे।
टैग्स टाइम्स नाउ नवभारत अपर्णा सान्याल कहानी नवभारत की विक्रांत मेसी