होम / टीवी / टाइम्स नेटवर्क के नए हिंदी न्यूज चैनल को देखने के लिए चुकानी होगी ये कीमत

टाइम्स नेटवर्क के नए हिंदी न्यूज चैनल को देखने के लिए चुकानी होगी ये कीमत

बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीसीएल) के द्वारा जारी नया रेट कार्ड इस बात की पुष्टि करता है कि टाइम्स नेटवर्क जल्द ही हिंदी न्यूज चैनल लॉन्च करने वाला है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीसीएल) के द्वारा जारी नया रेट कार्ड इस बात की पुष्टि करता है कि टाइम्स नेटवर्क जल्द ही हिंदी न्यूज चैनल लॉन्च करने वाला है। टाइम्स नेटवर्क 1.50 रुपए की शुरुआती कीमत पर नया चैनल लॉन्च करेगा।

नए रेफरेंस इंटरकनेक्शन ऑफर (आरआईओ), जोकि 10 जून, 2021 से प्रभावी होगा, उसके मुताबिक, न्यूज व करेंट अफेयर्स कैटेगरी के तहत लॉन्च होने वाला उसका हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत एचडी’ का ऑपरेटर रेट 1 रुपए 20 पैसे होगा।

नए रेट कार्ड से इस बात की तो पुष्टि हो जाती है कि उसके द्वारा पेश किए जाने वाले बुके में एक नया हिंदी न्यूज चैनल भी शामिल होगा। साथ ही यह भी स्पष्ट हो जाता है कि ‘टाइम्स नाउ नवभारत एचडी’ को जून के आसपास लॉन्च किया जाएगा और वह भी तब, जिस तारीख से नई दरें लागू होंगी।

नए रेट कार्ड के मुताबिक, ‘टाइम्स नाउ’  और ‘ईटी नाउ’  की कीमत 3 रुपए, ‘जूम’  की कीमत 0.50 रुपए, ‘मूवीज नाउ’  की कीमत 10 रुपए, ‘मूवीज नाउ एचडी’  की कीमत 12 रुपए, ‘रोमेडी नाउ’ की कीमत 6 रुपए, ‘एमएन +(एचडी)’ की कीमत 10 रुपए, ‘मिरर नाउ’  की कीमत 0.50 रुपए, ‘एमएनएक्स’  की कीमत 6 रुपए, ‘एमएनएक्स एचडी’  की कीमत 9 रुपए और ‘टाइम्स नाउ (एचडी)’  की कीमत 5 रुपए होगी।

वैसे दिलचस्प बात यह है कि नया रेट कार्ड देखें तो ग्रुप के किसी भी अन्य चैनल की कीमतों में कोई ज्यादा अंतर नहीं हुआ है। यहां तक कि बुके की कीमतें भी दिसंबर 2019 में किए गए पिछले सुधार की तरह ही बनी हुई है।

बुके में नए हिंदी न्यूज चैनल को भी शामिल किया गया है और इसे बुके थ्री में पेश किया गया है। पिछले रेट कार्ड की तुलना में अब बुके में 9 चैनल की जगह 10 चैनल शामिल हैं। इस बुके में ‘टाइम्स नाउ वर्ल्ड एचडी’, ‘टाइम्स नाउ’, ‘मिरर नाउ’, ‘ईटी नाउ’, ‘जूम’, ‘मूवीज नाउ एचडी’, ‘एमएनएक्स एचडी’, ‘रोमेडी नाउ’, ‘एमएन +एचडी’ और ‘टाइम्स नाउ नवभारत एचडी’ शामिल है। बुके की कीमत इस बार भी 20 रुपए ही तय की गई है, ठीक उसी तरह जैसे दिसंबर 2019 से आखिरी रेट कार्ड में इसकी कीमत थी।


टैग्स हिंदी न्यूज चैनल न्यूज चैनल सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय टाइम्स नेटवर्क जून ए-ला-कार्टे à la cart
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

8 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

10 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

10 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

6 hours ago