होम / टीवी / ‘टाइम्स नेटवर्क’ जनवरी में लॉन्च करेगा अब ये हिंदी न्यूज चैनल

‘टाइम्स नेटवर्क’ जनवरी में लॉन्च करेगा अब ये हिंदी न्यूज चैनल

चैनल को औपचारिक तौर पर गृहमंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया। यह लॉन्चिंग 10 नवंबर को आयोजित टाइम्स नाउ समिट 2021 (Times Now Summit 2021) के दौरान की गई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने अपने हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) के नए SD चैनल को लॉन्च करने की भी घोषणा कर दी है, यानी टाइम्स नाउ नवभारत अब एचडी के साथ एसडी में भी नजर आएगा। बता दें कि यह घोषणा 10 नवंबर को आयोजित टाइम्स नाउ समिट 2021 (Times Now Summit 2021) के दौरान की गई।

SD चैनल को औपचारिक तौर पर गृहमंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया। इस खास मौके पर टाइम्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एम.के. आनंद टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार मौजूद थे। बता दें कि दर्शकों के लिए यह चैनल अगले साल जनवरी में उपलब्ध होगा।

SD चैनल की लांचिंग पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि टाइम्स नेटवर्क का यह चैनल एक और रूप में लोगों के बीच होगा। उन्होंने यह भी कहा कि टाइम्स नेटवर्क अपनी गंभीर और रचनात्मक पत्रकारिता के लिए जाना जाता है।

इस खास मौके पर पर  टाइम्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एम.के. आनंद ने कहा कि अंग्रेजी में नंबर-1 रहने के बाद अभी हम हिंदी में आए हैं। अगस्त 2021 में हमने 'टाइम्स नाउ नवभारत' का एचडी चैनल लॉन्च किया था, उसके बाद अक्टूबर में हमने ‘ईटी नाउ स्वदेश’ लॉन्च किया था। ये दोनों ही चैनल काफी अच्छा काम कर रहे हैं। अब हम जनवरी में 'टाइम्स नाउ नवभारत' का एसडी चैनल ला रहे हैं, जो मास डिस्ट्रीब्यूशन होगा और हमारा संकल्प ज्यादा से ज्यादा देशवासियों तक यह चैनल पहुंचाने का है।

टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार ने कहा कि हमार मकसद बदलेगा भारत और नवभारत निर्माण का है। 

बताया जाता है कि यह चैनल सभी प्रमुख केबल ऑपरेटर्स, मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स और डीटीएच प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। 

टाइम्स नेटवर्क के प्रमुख समारोह Times Now Summit 2021 का बुधवार को राजधानी दिल्ली में शानदार आगाज हुआ। समिट के इस दो दिनों के समारोह में आजादी के 75 वर्षों की शानदार उपलब्धियों का जश्न मनाने के साथ-साथ अगले 25 वर्षों में देश की रणनीतिक, भू-राजनीतिक एवं आर्थिक यात्रा पर चर्चा की जाएगी। समारोह में Times Network के MD & CEO एमके आनंद ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के बाद इस बारे में सोचने एवं विचारने का यह सही समय है कि देश 100 वर्षों में क्या हासिल क्या कर सकता है।

गौरतलब है कि टाइम्स नेटवर्क ने 'टाइम्स नाउ नवभारत' के एचडी चैनल को इस साल 1 अगस्त को लॉन्च हो गया था। वहीं भारतीय भाषाओं में अपनी छाप को और मजबूत बनाने के लिए ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने हिंदी बिजनेस जॉनर में भी अपना सफर शुरू किया। इसी कड़ी में ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने 4 अक्टूबर 2021 को ‘ईटी नाउ स्वदेश’ (ET NOW SWADESH) नाम से हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल लॉन्च किया था।


टैग्स अमित शाह नविका कुमार हिन्दी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत एसडी चैनल गृह मंत्री
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

22 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago