होम / टीवी / टाइम्स नेटवर्क लाया नया शो ‘PUBLIC मंच’, नाविका कुमार करेंगी होस्ट

टाइम्स नेटवर्क लाया नया शो ‘PUBLIC मंच’, नाविका कुमार करेंगी होस्ट

23 फरवरी से शुरू होकर इस शो का प्रसारण प्रत्येक शुक्रवार को ‘टाइम्स नाउ नवभारत‘ पर शाम 7:55 बजे और ‘टाइम्स नाउ‘ पर रात नौ बजे किया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

देश के प्रमुख न्यूज नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने 23 फरवरी से एक नया शो ‘PUBLIC मंच’ लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक वीकली प्राइम टाइम शो है, जिसे जानी-मानी एंकर और ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ व ‘टाइम्स नाउ’ की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार होस्ट करेंगी। 23 फरवरी से शुरू होकर इस शो का प्रसारण प्रत्येक शुक्रवार को ‘टाइम्स नाउ नवभारत‘ पर शाम 7:55 बजे और ‘टाइम्स नाउ‘ पर रात नौ बजे किया जाएगा।

नेटवर्क की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस विशेष शो का उद्देश्य मतदाताओं को शामिल करना और सशक्त बनाना है। इसमें पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं पर खास फोकस किया जाएगा। इसके तहत देश भर के विभिन्न कॉलेजों और कैंपस में ‘पब्लिक मंच’ सजाया जाएगा।

आम चुनाव 2024 से पहले ‘PUBLIC मंच’ देश के युवाओं और जानी-मानी राजनीतिक हस्तियों, नौकरशाहों व विचारकों के बीच एक सीधे माध्यम के रूप में काम करेगा और मतदाताओं को वोट डालने से पहले विभिन्न मुद्दों की बारीकियों को समझने में सक्षम बनाने का काम करेगा। इस शो के पहले एपिसोड में राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर शामिल होंगे।

इस नए शो के बारे में नाविका कुमार का कहना है, ‘वर्ष 2019 की तुलना में 2024 के लोकसभा चुनावों में पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या में 25% की वृद्धि राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण बदलाव को रेखांकित करती है। ऐसे में यह शो एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म के रूप में युवाओं और राजनीतिक विमर्श की दूरी को पाटने का काम करेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि यह शो मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया में आगे आने के लिए तैयार करने में मदद करेगा।’

अपनी राष्ट्रव्यापी यात्रा के दौरान ‘PUBLIC मंच’ देश के राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तृत कवरेज करेगा और मुंबई, हैदराबाद, चंडीगढ़, गुवाहाटी, पटना और बेंगलुरु के प्रमुख परिसरों में प्रभावशाली हस्तियों के साथ बातचीत को बढ़ावा देगा।


टैग्स टाइम्स नेटवर्क चुनाव नया शो इलेक्शन नाविका कुमार पब्लिक मंच
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

15 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

20 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago