होम / टीवी / Times Network का हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल लॉन्च, एमके आनंद ने किया ये वादा

Times Network का हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल लॉन्च, एमके आनंद ने किया ये वादा

भारतीय भाषाओं में अपनी छाप को और मजबूत बनाने के लिए ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने हिंदी बिजनेस जॉनर में भी अपना सफर शुरू कर दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

भारतीय भाषाओं में अपनी छाप को और मजबूत बनाने के लिए ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने हिंदी बिजनेस जॉनर में भी अपना सफर शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने 4 अक्टूबर 2021 को ‘ईटी नाउ स्वदेश’ (ET NOW SWADESH) नाम से हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल लॉन्च कर दिया है। टाइम्स नेटवर्क के एमडी व सीईओ एम.के. आनंद ने चैनल का शुभारंभ  दोपहर 1.30 बजे  किया।

‘ईटी नाउ स्वदेश‘ को ‘बढ़ो देश के साथ’ स्लोगन के साथ लॉन्च किया गया है। नेटवर्क का दावा है कि इस नए बिजनेस चैनल पर कारोबार और फाइनेंस से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को एक अलग अंदाज में देखा जा सकता है।

‘ईटी नाउ स्वदेश’ की लॉन्चिंग पर टाइम्स नेटवर्क के एमडी व सीईओ एम.के. आनंद ने कहा, ‘ईटी नाउ (ET Now) का अपने दर्शकों से वादा रहा है कि ‘Rise with India’ और हम इस वादे को कई सालों से निभा रहे हैं। हिन्दुस्तानी को भारत की तरक्की में हिस्सेदार बनने का न्यौता दे रहे हैं। पिछले डेढ़ साल में कोविड के कठिन माहौल में चीजें तेजी से बदली हैं और ये बात साबित हुई है कि जो भी बदलाव को खुले दिल से स्वीकार नहीं करेगा, वो पीछे रह जाएगा।’

उन्होंने कहा, ‘तमाम चुनौतियों और वैश्विक महामारी के बावजूद भारत की इकॉनॉमी ने अच्छी ग्रोथ दिखायी है। स्टॉक मार्केट नए शिखर पर है। रिकॉर्ड संख्या में डीमेट अकाउंट खुले हैं। ओलंपिक और पैरालंपिक में भारत का प्रदर्शन यह दिखाता है कि देश में बदलाव की हवा काफी तेज हो चुकी है। लोगों को ये महसूस होने लगा है कि सपनों को पूरा करने के लिए निवेश के तरीके बदलने होंगे। अब सिर्फ सेविंग अकाउंट में पैसे लगाने या सोना या फिर प्रॉपर्टी खरीदने से काम नहीं चलेगा।’

उन्होंने कहा, ‘ईटी नाउ हर भारतीय की तरक्की में मददगार बनना चाहता है और इस मुहीम में हमारा ये हिंदी में नए चैनल का लॉन्च हमारी तरफ से देश और देशवासियों की प्रगति की ओर हमारा योगदान है। भारत की ग्रोथ स्टोरी में हमारा अटूट भरोसा है। हम अपनी सारी एक्सपर्टीज और हमारे ब्रैंड के प्रति आपके विश्वास को समेटकर ‘Rise with India’ के अपने इस अभियान को अब ‘ईटी नाउ स्वदेश’ के माध्यम से करोड़ों हिंदी दर्शकों तक लाएंगे और निवेश के नए इंकलाब में आपके साहस का साधन बनेंगे, इसीलिए ‘ईटी नाउ स्वदेश’ का नारा रहेगा ‘बदलो, बढ़ो देश के साथ’।  

टाइम्स नेटवर्क देश के सबसे बड़े मीडिया समूह ‘द टाइम्स ग्रुप’ का हिस्सा है। यह नेटवर्क दुनिया भर में 100 से अधिक देशों में उपलब्ध है। इसके तहत TIMES NOW भारत का प्रमुख  अंग्रेजी न्यूज चैनल, ET NOW भारत का प्रमुख अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनल और MIRROR NOW न्यूज चैनल लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है। 

बता दें कि टाइम्स नेटवर्क ने इसी साल एक अगस्त को अपना पहला हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ नवभारत लॉन्च किया था। फिलहाल ‘ईटी नाउ स्वदेश’ एयरटेल- 332; टाटा स्काई- 594; डेन- 357; जीटीपीएल- 257; हैथवे- 243, इनडिजिटल- 378; सिटी- 401 पर देखा जा सकता है।


टैग्स टाइम्स नेटवर्क ईटी नाउ स्वदेश हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

31 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

17 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago