होम / टीवी / अपने हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल की लॉन्चिंग को लेकर Times Network ने की ये घोषणा

अपने हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल की लॉन्चिंग को लेकर Times Network ने की ये घोषणा

भारतीय भाषाओं में अपनी छाप को और मजबूत बनाने के लिए ‘टाइम्स नेटवर्क’ चार अक्टूबर को ‘ईटी नाउ स्वदेश’ नाम से हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल लॉन्च करने जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

भारतीय भाषाओं में अपनी छाप को और मजबूत बनाने के लिए ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) हिंदी बिजनेस जॉनर में अपना सफर शुरू करने के लिए तैयार है। इसी कड़ी में ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) चार अक्टूबर को ‘ईटी नाउ स्वदेश’ (ET NOW SWADESH) नाम से हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल लॉन्च करने जा रहा है।

‘ईटी नाउ स्वदेश‘ को ‘बढ़ो देश के साथ‘ स्लोगन के साथ लॉन्च किया जाएगा। चैनल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह देश के विकास में मुख्य भूमिका निभाने के साथ हर समझदार भारतीय में देश के साथ आगे बढ़ने की ऊर्जा भरने का वादा करता है। चैनल अपना ब्रैंड मेनिफेस्टो भी जारी करेगा, जिससे हिंदी बिजनेस न्यूज की श्रेणी में उसके अनोखे प्रस्ताव की झलक मिलेगी। लॉन्चिंग के दिन सभी नेटवर्क चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्रैंड के उभरने और उनके सिद्धांतों पर ब्रैंड की एक फिल्म का प्रसारण किया जाएगा। 

बताया जाता है कि उद्यमियों, कारोबारियों, कॉरपोरेट्स और हर भारतीय नागरिक की जरूरत को पूरा करते हुए ‘ईटी नाउ स्वदेश‘ एक आकर्षक कंटेंट पेश करेगा, जिससे वह सशक्त बनेंगे और देश के विकास से जुड़ेंगे। यह चैनल उन्हें वित्तीय ज्ञान से शिक्षित करेगा, जिससे वह देश की सफलता की गाथा में अपने विकास की कहानी को पिरो सकें। चमकदार पीले रंग में स्वदेश का लोगो उगते हुए सूर्य की ताकत की झलक देता है। इसके साथ ही यह शुद्धता, उम्मीद और नई शुरुआत का प्रतिनिधित्व करता है।

‘ईटी नाउ स्वदेश‘ में देश भर के बेहतरीन और बिजनेस में धाकड़ संपादकीय क्षमता वाले संपादकों की टीम शामिल की गई है, जिसमें मिहिर भट्ट, प्रदीप पांड्या, कविता थपलियाल और प्रियंका आनंद शामिल है। इस चैनल की कमान देश के मशहूर बिजनेस न्यूज एंकर निकुंज डालमिया को सौंपी गई है। उन्हें प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

भारतीय आर्थिक परिदृश्य का गहरी से विश्लेषण करने के लिए यह चैनल अपनी न्यूज रिपोर्ट को व्याख्यात्मक लहजे में स्वागत योग्य ढंग से पेश करेगा, जिससे दर्शकों को किसी भी रिपोर्ट का गहरी से विश्लेषण मिलेगा। ये चैनल हिंदी न्यूज चैनल की बाकी श्रेणियों से काफी अलग बेहद इंटरेक्टिव और दिलचस्प कॉन्टेंट पेश करेगा, जिससे यह हर 5 मिनट बाद दशकों को पैसे कमाने के नए आइडियाज पर विचार करने में मदद करेगा। इसके अलावा शेयर और कमोडिटीज का विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा। और उन्हें विस्तृत परिपेक्ष्य में पेश किया जाएगा। इससे निवेश के अवसरों का पता चलेगा और व्यक्तिगत पोर्टफोलियो के बारे में सिफारिश की जाएगी। नीलेश शाह और मधु केला जैसे इंडस्ट्री के दिग्गजों के विचार और मागर्दर्शन भी दर्शकों को प्राप्त होगा।

दर्शकों को अधिक से अधिक जानकारी देने पर फोकस रखने के साथ बिजनेस न्यूज का प्रसारण किया जाएगा। ‘ईटी नाउ स्वदेश‘ का मार्निंग बैंड आठ से चार बजे के बीच होगा। इसमें नौ अलग-अलग शो जैसे खरा सौदा, 10 का बाजार, योर स्टॉक्स, कमोडिटी नाऊ, एफ एंड ओ जंक्शन, मिडकैप मस्ती, कॉरपोरेट कनेक्शंस, स्टॉक फटाफट और क्लोजिंग कॉल्स जैसे कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा, जिसमें समर्पित ढंग से बिजनेस और मार्केट के हर पहलू को कवर किया जाएगा। मॉर्निंग प्राइम टाइम शो खरा सौदा का प्रसारण सुबह 8 बजे किया जाएगा, जिसे निकुंज डालमिया होस्ट करेंगे। इस कार्यक्रम में मिहिर भट्ट, प्रदीप पाडंया और प्रियंका आनंद न केवल मौजूदा मार्केट ट्रेंड्स का गहराई से विश्लेषण करेंगे, बल्कि डीलिंग रूम में चल रही नई हलचल की जानकारी देंगे। इससे उन्हें यह जानकारी ही नहीं मिलेगी कि इस समय ब्रोकर कहां पैसा लगाने की सलाह दे रहे हैं, बल्कि यह चैनल दर्शकों को वित्तीय बचत और लंबे समय के निवेश के संबंध में भी शिक्षित करगा।

इस शो में दर्शकों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से प्रेरित अमल में लाए जा सकने वाले आइडियाज पेश किए जाएंगे। इसमें दर्शकों को दलाल स्ट्रीट और इंडिया इंक. की टॉप हस्तियों से भी मिलवाया जाएगा। चैनल के नए अवतार के साथ निकुंज डालमिया और कविता थपलियाल के एक घंटे के स्पेशल शो ‘स्वदेश हीरो‘ का प्रसारण शाम आठ बजे किया जाएगा, जिसमें दिन भर के समाचारों के साथ कई महत्वपूर्ण जानकारी प्रसारित की जाएगी। स्वदेश थीम के वादे को बरकरार रखते हुए शो में स्वदेश हीरो को भी पेश किया जाएगा, जिसकी प्रेरणादायक कहानी ने लाखों लोगों की जिंदगी पर असर डाला है। चैनल पर कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी पेश किए जाएंगे, जिसमें इंडिया इंक की कुछ प्रभावशाली हस्तियों का भी इंटरव्यू लिया जाएगा। चूंकि इस शो का फोकस निवेश और पर्सनल फाइनेंस पर है। यह शो दर्शकों को अपने साथ जोड़े और बांधे रखने का वादा करता है।        

इस बारे में ‘टाइम्स नेटवर्क‘ के सीईओ और एमडी एमके आनंद का कहना है, ‘ईटी नाउ भारत के विकास की कहानी के साथ एक दशक से भी अधिक समय से जुड़ा हुआ है। अब हम अपने इकलौते हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ईटी नाउ स्वदेश को लॉन्च कर काफी उत्साहित हैं। यह चैनल बिजनेस न्यूज की श्रेणी को न केवल एक अलग अंदाज में पेश करेगा। बल्कि इससे भारत के साथ हर भारतीयों को आगे बढ़ने में मदद करने के हमारे अभियान में और तेजी आएगी। महामारी ने पूरे विश्व के सामने अभूतपूर्व संकट खड़ा कर दिया है।

इसमें कोई शक नहीं है कि यह पूरे सिस्टम में बदलाव का कारक बन गया है। इससे हम अपने कारोबार को आगे बढ़ाने और अपनी जिंदगी जीने के नए तरीकों की फिर से कल्पना करने लगे हैं। डिजिटल सर्विसेज और पेमेंट, फाइनेंशियल और इनवेस्टमेंट टूल्स जैसी नई स्ट्रीम निश्चित कारक के रूप में उभरेंगे, जो भारत की प्रगति का पथ प्रशस्त करेंगे। भारत में अटूट विश्वास के साथ ईटी नाउ स्वदेश अपने मिशन बढ़ो देश के साथ समेत आर्थिक सशक्तिकरण और करोड़ों हिंदी भाषी दर्शकों के लिए नई क्रांति का मार्ग प्रशस्त करेगी। मुझे पूरा विश्वास है कि यह नया ऑफर दर्शकों को काफी पसंद आएगा, उनके सपनों को पूरा करेगा और भारत के साथ आगे बढ़ने की उम्मीदों को नए पंख देगा।‘

इस ऐतिहासिक लॉन्च में, नेटवर्क प्रमुख हिंदी भाषी क्षेत्रों में जबर्दस्त मार्केटिंग अभियान भी शुरू करेगा। टीवी, आउटडोर, प्रिंट, ट्रेड, सोशल मीडिया और प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक महीने लंबा प्रमोशन कैंपेन चलाया जाएगा। इस चैनल और इस पर आने वाली प्रमुख हस्तियों के डिस्प्ले के साथ इस नेटवर्क का आउटडोर प्रमोशन दिल्ली और मुंबई की 120 से ज्यादा महत्‍वपूर्ण जगहों पर किया जाएगा। यह नेटवर्क सभी प्रमुख हिंदी, अंग्रेजी और फाइनेंशियल अखबारों में अपने चैनल के ऐड प्रसारित करगा। इसके साथ ही ट्रेड प्रमोशन की सीरीज चलाई जाएगी और दर्शकों को इससे जोड़ा जाएगा। 'ईटी नाउ स्वदेश' सभी प्रमुख डीटीएच प्लेटफॉर्म्स और मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स (एमएसओ) पर उपलब्ध होगा।


टैग्स ईटी नाउ निकुंज डालमिया टाइम्स नेटवर्क निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री लोगो बिजनेस न्यूज ईटी नाउ स्वदेश टाइम्स नाउ नवभारत
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

19 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

2 hours ago