होम / टीवी / Times Network ने ग्लोबल स्तर पर अपने विस्तार की दिशा में कुछ यूं बढ़ाए कदम

Times Network ने ग्लोबल स्तर पर अपने विस्तार की दिशा में कुछ यूं बढ़ाए कदम

नेटवर्क ने इसके लिए कैलिफोर्निया की मीडिया-टेक्नोलॉजी कंपनी DistroScale के साथ करार किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश के बड़े मीडिया समूहों में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने चैनल्स ‘टाइम्स नाउ‘ (TIMES NOW), ‘टाइम्स नाउ नवभारत‘ (Times Now Navbharat) और ‘जूम‘ (Zoom) को यूके और यूरोप में लॉन्च किया है। इसके साथ ही ‘मिरर नाउ‘ (Mirror NOW) को यूके, यूएस और यूरोप में लॉन्च किया गया है। नेटवर्क ने इसके लिए कैलिफोर्निया की मीडिया-टेक्नोलॉजी कंपनी ‘डिस्ट्रोस्केल’ (DistroScale) के साथ करार किया है।

बता दें कि डिस्ट्रोटीवी (DistroTV) अंतरराष्ट्रीय मार्केट्स में उपलब्ध एक स्वतंत्र, मुफ्त, विज्ञापन-समर्थित स्ट्रीमिंग टेलिविजन सर्विस है, जो विश्व स्तर पर उत्पादकों से प्रीमियम वीडियो कंटेंट उपलब्ध करा रही है।

भारतीय भाषा में अपनी शुरुआत करते हुए ‘टाइम्स नेटवर्क’ ने एक अगस्त को अपना पहला हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत एचडी’ लॉन्च किया है। ‘टाइम्स नेटवर्क’ का दावा है कि 'टाइम्स नाउ नवभारत' ‘अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत’ की सोच एवं जज्बे के साथ काम करते हुए बदलते और उभरते भारत की आवाज बनेगा। ‘टाइम्स नेटवर्क’ विभिन्न जॉनर (genres) में 100 से अधिक देशों में मौजूद है और विभिन्न तरह के कंटेंट की पेशकश करता है। यह दर्शकों को अंग्रेजी व हिंदी न्यूज चैनल्स के अलावा बेहतरीन एंटरटेनमेंट चैनल्स का एक बेहतरीन बुके (bouquet) प्रदान करता है।

इस करार के बारे में ‘टाइम्स नेटवर्क’ के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और एग्जिक्यूटिव प्रेजिडेंट जगदीश मूलचंदानी का कहना है, ‘डिस्ट्रोस्केल के साथ अपनी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के माध्यम से यूएस, यूके और यूरोप में टाइम्स नेटवर्क के प्रमुख चैनल्स को लॉन्च करने की घोषणा करते हुए हम काफी उत्साहित हैं। देश के प्रमुख चैनल्स के साथ ग्लोबल, नेशनल, लोकल और बिजनेस न्यूज, ऑरिजिनल सीरीज और बॉलीवुड कंटेंट वितरित करते हुए अब हम अपने पोर्टफोलियो में टाइम्स नाउ नवभारत के साथ ग्लोबल व्युअर्स के लिए टीवी देखने के अनुभव को और समृद्ध करने के लिए रोमांचित हैं। डिस्ट्रोटीवी एक मजबूत नेटवर्क है जो हमें दक्षिण-एशियाई दर्शकों के बीच अपनी पहुंच को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है और मुझे विश्वास है कि अपनी पेशकश के साथ हम अपने ग्लोबल व्युअर्स को इंफॉर्म और एंटरटेन करते रहेंगे।’

वहीं, ‘डिस्ट्रोस्केल’ के को-फाउंडर और सीईओ नवदीप सैनी का कहना है, ‘टाइम्स नेटवर्क भारत के बड़े मीडिया ग्रुप में शुमार है और एक अच्छा ब्रैंड है जो भारत और दुनिया भर में व्युअर्स को न्यूज और एंटरटेनमेंट चैनल प्रदान करता है। हम अपने तेजी से बढ़ते हुए प्लेटफॉर्म पर उनके न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ और ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ सहित उनके चैनल्स को लेकर काफी रोमांचित हैं। इन चैनल्स को अपने साथ शामिल करना विश्व स्तर पर दर्शकों को बेहतरीन कंटेंट देने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।‘

इसके साथ ही ‘डिस्ट्रोस्केल’ के वाइस प्रेजिडेंट (Business Development) राजेश नायर का कहना है, ‘हम अपने विशेष दक्षिण-पूर्वी एशियाई पैकेज 'डिस्ट्रोटीवी देसी' पर यूके, यूरोप और यूएस के अपने दर्शकों के लिए ‘टाइम्स नेटवर्क’ के चार चैनल्स लॉन्च करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस करार की बदौलत हमारे अंतरराष्ट्रीय दर्शक ‘टाइम्स नाउ’, ‘मिरर नाउ’ और ‘टाइम्स नाउ नवभारत चैनल्स’ पर न्यूज और इंफॉर्मेशन हासिल कर सकेंगे, वहीं ‘जूम’ पर शानदार शोबिज, म्यूजिक और सेलिब्रिटी अपडेट का आनंद उठा सकेंगे।


टैग्स टाइम्स नेटवर्क टाइम्स नाउ जगदीश मूलचंदानी टाइम्स नाउ नवभारत एचडी जूम राजेश नायर नवदीप सैनी डिस्ट्रोस्केल
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

23 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

7 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

4 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

9 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

5 hours ago