होम / टीवी / न्यूज चैनल्स के कंटेंट से संबंधित शिकायतें दूर करने के लिए NBF ने उठाया ये कदम

न्यूज चैनल्स के कंटेंट से संबंधित शिकायतें दूर करने के लिए NBF ने उठाया ये कदम

टेलिविजन न्यूज चैनल्स के कंटेंट को लेकर शिकायतों को एकत्रित करने और उनका समाधान करने के लिए ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन’ ने बड़ा कदम उठाया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

टेलिविजन न्यूज चैनल्स के कंटेंट को लेकर शिकायतों को एकत्रित करने और उनका समाधान करने के लिए ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन’ (News Broadcasters Federation) ने लीगल टेक कंपनी Webnyay के साथ पार्टनरशिप की है।

इस बारे में ‘एनबीएफ’ के महासचिव आर. जय कृष्णा का कहना है, ‘इस पार्टनरशिप से चैनल्स के व्युअर्स और ब्रॉडकास्टर्स के लिए विश्वसनीय न्यूज इनफॉर्मेशन नेटवर्क बनाने और एनबीएफ के व्यावसायिक समाचार प्रसारण मानक संगठन द्वारा किसी भी विसंगति को दूर करने में मदद मिलेगी।’

बता दें कि एनबीएफ का व्यावसायिक समाचार प्रसारण मानक संगठन (NBF-PNBSO) देश में न्यूज ब्रॉडकास्टिंग सेक्टर के लिए स्व-नियामक (self-regulatory) संगठन है। इस संगठन के माध्यम से ‘एनबीएफ’ यह सुनिश्चित करता है कि ब्रॉडकास्टर्स पत्रकारिता के उच्चतम मानदंडों को बनाए रखें। इसके साथ ही यह दर्शकों को न्यूज व सूचनाएं प्रसारित करते समय ब्रॉडकास्टर्स को जवाबदेह भी बनाता है।

वहीं, Webnyay की को-फाउंडर इशिता जिंदल का कहना है, ‘इस पार्टनरशिप से टेलिविजन न्यूज चैनल्स व्युअर्स अपने घर पर बैठकर अपनी भाषा में न्यूज चैनल के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इन शिकायतों का ऑनलाइन समाधान किया जाएगा। बता दें कि Webnyay एक ऑनलाइन विवाद समाधान कंपनी है। यह शिकायतों और विवादों को सहज तरीके से हल करने की सुविधा प्रदान करती है।


टैग्स न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन एनबीएफ पार्टनरशिप न्यूज टीवी न्यूज चैनल्स वेबने
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

23 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 hours ago