होम / टीवी / लॉन्चिंग की शुरुआत में ही सुधीर चौधरी के ‘Black And White’ शो ने कुछ यूं दिखाया अपना ‘दम’

लॉन्चिंग की शुरुआत में ही सुधीर चौधरी के ‘Black And White’ शो ने कुछ यूं दिखाया अपना ‘दम’

सुधीर चौधरी द्वारा नया शो ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ (Black And White) शुरू किए जाने के बाद पहले साप्ताहिक व्युअरशिप डाटा सामने आ गए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार और ‘आजतक’ में कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी द्वारा नया शो ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ (Black And White) शुरू किए जाने के बाद पहले साप्ताहिक व्युअरशिप डाटा सामने आ गए हैं। 26वें से 29वें हफ्ते (जून 24-22 जुलाई) के लिए जारी किए गए नवीनतम व्युअरशिप डेटा में ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ के प्रदर्शन के केवल चार दिन शामिल हैं, जिसे 19 जुलाई 2022 को लॉन्च किया गया था।

‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) के एक सबस्क्राइबर से प्राप्त अनरोल्ड डेटा (Unrolled Data) के आधार पर चैनल ने पिछले अनरोल्ड सप्ताह (Unrolled Week) की तुलना में पहले दिन 39 प्रतिशत, दूसरे दिन 54 प्रतिशत और तीसरे दिन 60 प्रतिशत  की वृद्धि दर्ज की।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, ‘आजतक’ की कुल व्युअरशिप में रात नौ बजे के स्लॉट का योगदान अब 15 प्रतिशत है, जो पहले 11 प्रतिशत था। रात नौ बजे ऑन एयर हुए सुधीर चौधरी के ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ शो के पहले एपिसोड को यूट्यूब पर एक समय पर 1.4 लाख व्यूज (concurrent views) मिले और प्रसारण के दौरान यह ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था।  

बता दें कि सुधीर चौधरी ने ‘जी न्यूज’ में एडिटर-इन-चीफ और सीईओ के पद से इस्तीफा देने के बाद ‘आजतक’ में बतौर कंसल्टिंग एडिटर जॉइन किया है। इस शो के जरिये सुधीर चौधरी और ‘आजतक‘ की योजना 100 मिलियन व्युअर्स तक पहुंचने की है।


टैग्स आजतक सुधीर चौधरी टीआरपी रेटिंग ब्लैक एंड व्हाइट
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

23 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 hours ago