होम / टीवी / कैसे पूरे मुल्क की आवाज बन गया अरनब गोस्वामी का ये शो, देखें विडियो

कैसे पूरे मुल्क की आवाज बन गया अरनब गोस्वामी का ये शो, देखें विडियो

बुद्धिजीवी और विशेषज्ञ तो शामिल हुए ही, आम जनता को भी अपनी बात रखने का मौका मिला, महज 35 मिनट में मिले 1.35 लाख से ज्यादा मैसेज

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

हैदराबाद कांड को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। यह गुस्सा सड़क से संसद होते हुए न्यूज चैनल्स के स्टूडियो तक जा पहुंचा है। हर चैनल सभ्य समाज के सपने को तार-तार करने वाली इस वारदात पर बात कर रहा है, लेकिन जिस अंदाज में वरिष्ठ टीवी पत्रकार अरनब गोस्वामी ने इस मुद्दे को उठाया है वो काबिल-ए-तारीफ है। ‘रिपब्लिक टीवी’ के शो ‘डिबेट’ में अरनब ने हैदराबाद कांड पर चर्चा की। इस चर्चा में बुद्धिजीवी और विशेषज्ञ तो शामिल हुए ही, आम जनता को भी अपनी बात रखने का मौका दिया गया।

अरनब ने इस प्रयोग के माध्यम से यह दर्शाने का प्रयास किया है कि देश की जनता आखिरकार क्या चाहती है, उसे अपने सांसदों से क्या अपेक्षा है? अरनब की इस ‘डिबेट’ में अपनी बात रखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आगे आए। महज 35 मिनट में चैनल को 1.35 लाख से ज्यादा संदेश मिले और बहस शुरू होते ही यह संख्या लगातार बढ़ती चली गई। पूरे शो के दौरान अरनब गोस्वामी को लोगों के संदेश पढ़ने के लिए मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि वॉट्सऐप पर मैसेज इतनी तेजी से आ रहे थे कि पढ़ना मुश्किल हो गया था।

आमतौर पर डिबेट शो में केवल कुछ लोगों को स्टूडियो में बैठाकर मुद्दे पर चर्चा हो जाती है और अंत में एंकर उसका सार अपने विचारों के साथ प्रस्तुत कर देता है। लेकिन अरनब ने इस सोच को विस्तार देते हुए उन लोगों को भी बहस का हिस्सा बनाया, जिन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित होना पड़ता है यानी आम जनता। दिल्ली से लेकर दुबई तक ‘रिपब्लिक टीवी’ के दर्शकों ने अपनी सोच को शब्दों के रूप में अरनब तक पहुंचाया। कुछ दर्शकों को बतौर पैनलिस्ट भी शो में शामिल किया गया और गौर करने वाली बात यह है कि लगभग सभी ने एक सुर में बलात्कारियों को मौत की सजा देने की वकालत की।

‘रिपब्लिक टीवी’ और अरनब गोस्वामी सोशल मीडिया पर #justicefordisha और #deathforrapist नाम से कैंपेन भी चलाये हुए हैं और वहां भी उन्हें लोगों का साथ मिल रहा है। इसके अलावा, सरकार के नाम सात सूत्रीय मांगों का एक चार्टर भी तैयार किया है। मसलन, सभी बलात्कारियों को फांसी पर लटकाया जाए, उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाए, उनके चेहरे न ढके जाएं, उनके नाम उजागर किये जाएं, सरकार की तरफ से बलात्कार के आरोपितों को कोई कानूनी सहायता उपलब्ध न कराई जाए, बलात्कार के सभी मामलों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए और दोषियों को जनता के पैसों पर जिंदा रखना बंद हो।

हैदराबाद कांड को लेकर लोग यह सवाल कर रहे थे कि आखिर मीडिया इस मामले को प्रमुखता से क्यों नहीं उठा रहा है, लेकिन अरनब की ‘डिबेट’ देखकर शायद वह अब ये सवाल न करें। अरनब और उनके चैनल ने इस मामले को अभियान की शक्ल दे दी है। एक ऐसा अभियान, जिसमें आम जनता की भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है।

महज 35 मिनट में 1.35 लाख से ज्यादा वॉट्सऐप मैसेज मिलना इसका सबूत है कि लोग अरनब की बात न केवल सुन रहे हैं, बल्कि उस पर अमल भी कर रहे हैं। लिहाजा, यह कहना गलत नहीं होगा कि हैदराबाद की वेटनरी डॉक्टर को न्याय दिलाने की लड़ाई को ‘रिपब्लिक टीवी’ के ‘डिबेट’ ने नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है, जहां से उम्मीद की जा सकती है कि सरकार लोगों की भावनाओं को समझेगी और उसके अनुरूप कानून में बदलाव करेगी।

‘रिपब्लिक टीवी’ पर पूरी बहस आप यहां देख सकते हैं-


टैग्स अरनब गोस्वामी रिपब्लिक टीवी डिबेट शो हैदराबाद कांड
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

15 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

21 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago