होम / टीवी / टेलिविजन रेटिंग सिस्टम की समीक्षा के लिए गठित कमेटी ने सौंपी अपनी रिपोर्ट
टेलिविजन रेटिंग सिस्टम की समीक्षा के लिए गठित कमेटी ने सौंपी अपनी रिपोर्ट
सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, सरकार अब इस रिपोर्ट का अध्ययन करेगी और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
टीवी व्यूअरशिप/टीआरपी की समीक्षा के लिए सरकार द्वारा गठित की गई समिति ने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है। सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा चार नवंबर 2020 को प्रसार भारती (Prasar Bharati) के सीईओ शशि शेखर वेम्पती की अध्यक्षता में यह कमेटी गठित की गई थी। इस कमेटी में तीन अन्य विशेषज्ञों को शामिल किया गया था।
यह भी पढ़ें: टेलिविजन रेटिंग सिस्टम की समीक्षा के लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय ने उठाया ये कदम
इस बारे में सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि कमेटी की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद अब सरकार इसका अध्ययन करेगी और इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
प्रकाश जावड़ेकर के अनुसार, ‘मुख्य बिंदु यह है कि टीआरपी में पारदर्शिता होनी चाहिए। आज, टीआरपी पारदर्शिता 55,000 मीटरों पर आधारित है। इसका आधार बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि हेरफेर के लिए कोई जगह न बचे।‘
उन्होंने कहा, ‘सभी लोगों से विचार-विमर्श करने के बाद इसे देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) को सौंपा जाएगा, क्योंकि सरकार को कुछ गाइडलाइंस और निर्देश देने का अधिकार है, लेकिन यह बाद में तय किया जाएगा। यह अच्छी खबर है कि हमें रिपोर्ट मिल गई है और मुझे उम्मीद है कि सभी संबंधित एजेंसियां इसका स्वागत करेंगी।‘
Committee to review #TRP ratings constituted on 4th November, 2020, submitted its report today. Main issue is that there should be more transparency in TRP & base must be expanded to rule out chance of manipulation: Union Minister @PrakashJavdekar @shashidigital @MIB_India pic.twitter.com/sOR0jlIhq9
— PIB India (@PIB_India) January 12, 2021
टैग्स बार्क इंडिया टीआरपी टीआरपी घोटाला टीआरपी केस सरकारी कमेटी सरकारी समिति