होम / टीवी / TRS का इस रीजनल न्यूज चैनल पर गंभीर आरोप, चुनाव आयोग से की शिकायत  

TRS का इस रीजनल न्यूज चैनल पर गंभीर आरोप, चुनाव आयोग से की शिकायत  

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) से एक रीजनल न्यूज चैनल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) से एक रीजनल न्यूज चैनल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत टीआरएस (TRS) के महासचिव एम. श्रीनिवास रेड्डी ने ‘राज न्यूज’ (Raj News) टीवी चैनल के  खिलाफ दर्ज करायी है।

पार्टी के महासचिव एम. श्रीनिवास रेड्डी के अलावा महासचिव सोमू भरत कुमार, लिगल सेल के प्रतिनिधि कल्याण राव, रामू के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य चुनाव आयोग को यह शिकायत पत्र सौंपा।

अपनी शिकायत में एम. श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि ‘राज न्यूज’ टीवी चैनल ने चुनाव आचार संहिता (Code of Conduct) का उल्लंघन करते हुए तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री केसीआर (KCR) और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बेबुनियाद खबरों को प्रसारित किया। ऐसा कर चैनल ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।

शिकायत में आगे कहा गया कि चैनल ने सीएम केसीआर या पार्टी के वरिष्ठ नेताओें से कोई विचार नहीं लिया है। किसी एक पार्टी को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गलत खबर प्रकाशित कर लोगों को गुमराह किया है। चुनाव प्रचार का समय खत्म होने के बावजूद सीएम और नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया है।

टीआरएस के महासचिव ने शिकायत में कहा कि राज न्यूज टीवी चैनल ने बिना रुकावट के केवल सीएम केसीआर और पार्टी नेताओं के खिलाफ खबर फैलाकर शांति और कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया है। चैनल ने अपनी खबरों के प्रसारण के दौरान आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।

इस बीच, पार्टी ने साइबर क्राइम पुलिस में भी शिकायत दर्ज की है, जिसमें कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और वेबसाइट्स में मुख्यमंत्री को बदनाम करने वाली तस्वीरों और वीडियो के साथ छेड़छाड़ करने वाले ‘अज्ञात अपराधियों’ के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।    


टैग्स टीवी चैनल रीजनल न्यूज चैनल तेलंगाना राष्ट्र समिति राज्य चुनाव आयोग टीआरएस एम. श्रीनिवास रेड्डी राज न्यूज
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

21 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 hour ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 hour ago