होम / टीवी / अब दर्शक फ्री में नहीं देख सकेंगे Tata Sky और Airtel के ये चैनल्स
अब दर्शक फ्री में नहीं देख सकेंगे Tata Sky और Airtel के ये चैनल्स
देश के दो बड़े डीटीएच ऑपरेटर टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी की ओर से लॉकडाउन के दौरान कुछ चैनल्स की सर्विस फ्री कर दी थी, जिसे अब बंद कर दी गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश के दो बड़े डीटीएच ऑपरेटर टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी की ओर से लॉकडाउन के दौरान कुछ चैनल्स की सर्विस फ्री कर दी थी, जिसे अब बंद कर दी गई है। यानी यूजर्स अब फ्री में ये चैनल्स नहीं देख सकेंगे।
बता दें कि टाटा स्काई ने 10 इंटरऐक्टिव सर्विस (चैनल) की शुरुआत की थी। इन सर्विसेज के लिए यूजर्स को कोई चार्ज नहीं देना पड़ता था। इसी तरह एयटेल भी अपने यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के तीन चैनल ऑफर कर रहा था। अब इन चैनल्स को देखना जारी रखने के लिए यूजर्स को हर महीने पैसे देने पड़ेंगे।
गौरतलब है कि लॉकडाउन की शुरुआत में इन दोनों ऑपरेटर्स ने कहा था कि ये सर्विसेज लॉकडाउन खत्म होने तक उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, लॉकडाउन की समयावधि अभी फिलहाल 17 मई तक है, लेकिन जब घोषणा की गई थी तब इसकी समयावधि 3 मई तक थी। लिहाजा इसी वजह से अब यूजर्स को फ्री सर्विसेज मिलनी बंद हो गई हैं।
टाटा स्काई लॉकडाउन के दौरान यूजर्स को ‘डांस स्टूडियो’, ‘टाटा स्काई फन लर्न’, ‘स्मार्ट मैनेजर’, ‘वेदिक मैथ्स’, ‘कुकिंग’, ‘क्लासरूम’, ‘ब्यूटी’, ‘जावेद अख्तर’ और ‘टाटा स्काई फिटनेस चैनल’ फ्री में ऑफर कर रही थी। बता दें कि अब इन चैनल्स को देखने के लिए यूजर्स को पैसे देने पड़ेंगे। ‘फिटनेस’ और ‘फन लर्न’ के लिए यूजर्स को हर महीने 60 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, ‘वेदिक मैथ्स’ और ‘स्मार्ट मैनेजर’ के लिए कंपनी रोज 10 रुपए चार्ज करती है। इसके अलावा टाटा स्काई अपने यूजर्स को लॉकडाउन में इमरजेंसी क्रेडिट फैसिलिटी भी दे रही थी। इसमें उन यूजर्स को राहत पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी जो दुकानों के बंद होने के कारण अपना टाटा स्काई अकाउंट रिचार्ज नहीं करा पा रहे थे।
वहीं, एयरटेल ने अप्रैल के पहले हफ्ते में तीन फ्री चैनल्स की शुरुआत की थी। इसमें यूजर्स को तीन सर्विस चैनल- ‘आपकी रसोई’, ‘एयरटेल सीनियर्स टीवी’ और ‘लेट्स डांस’ का फ्री ऐक्सेस दिया जा रहा था। हालांकि, कंपनी ने सोमवार (4 मई) से इन सर्विस चैनल्स का फ्री ऐक्सेस बंद कर दिया है। एयरटेल अपने ‘सीनियर टीवी’ सर्विस के लिए रोज 2 रुपए, ‘आपकी रसोई’ के लिए रोज 1.5 रुपए और ‘लेट्स डांस’ के लिए रोज 1.6 रुपए लेता है।
टैग्स टाटा स्काई चैनल्स एयरटेल डिजिटल टीवी लॉकडाउन फ्री सर्विस