होम / टीवी / Mirror Now से अलग हुईं सीनियर एडिटर तन्वी शुक्ला, चैनल पर कही ये बात
Mirror Now से अलग हुईं सीनियर एडिटर तन्वी शुक्ला, चैनल पर कही ये बात
‘मिरर नाउ’ से पहले तन्वी शुक्ला ‘टाइम्स नाउ’ में डिप्टी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
तन्वी शुक्ला ने ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘मिरर नाउ’ (Mirror Now) से इस्तीफा दे दिया है। यहां पर वह सीनियर एडिटर (ब्रॉडकास्ट और डिजिटल) की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
अपने इस्तीफे के बारे में तन्वी शुक्ला ने ट्विटर पर खुद घोषणा की है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘मिरर नाउ से आपके लिए खबर देने से ज्यादा मुझे कहीं और खुशी नहीं मिली है। जो मैं यहां से ले जा रही हूं, उन अनुभवों और यादों को लेकर मैं एक किताब लिख सकती हूं। लेकिन फिलहाल के लिए अभी मैं सिर्फ धन्यवाद लिख रही हूं।’
Nothing else has brought me as much joy as bringing news to you from here at @MirrorNow ... I could write a book about the experiences and memories that I take with me but for now I'll leave it at a 'Thank You'. #LastShow #AboutLastNight pic.twitter.com/RssYHW1NeW
— Tanvi Shukla (@tanvishukla) December 4, 2021
बता दें कि शुक्ला को ब्रॉडकास्ट, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में काम करने का 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। ‘मिरर नाउ’ से पहले तन्वी शुक्ला ‘टाइम्स नाउ’ में डिप्टी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। इसके अलावा पूर्व में वह ‘CNBC TV 18’, ‘Bloomberg TV India’ और ‘DNA’ में भी अपनी जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।
टैग्स टाइम्स नेटवर्क इस्तीफा मिरर नाउ तन्वी शुक्ला