होम / टीवी / इंडिया टुडे ग्रुप में सुप्रिय प्रसाद की पकड़ और हुई मजबूत, अब संभालेंगे ये जिम्मा भी

इंडिया टुडे ग्रुप में सुप्रिय प्रसाद की पकड़ और हुई मजबूत, अब संभालेंगे ये जिम्मा भी

लगातार एक महीने से इंडिया टुडे ग्रुप में जिस आंतरिक हलचल की चर्चा मीडिया गलियारों में थी, उसका आखिरकार औपचारिक निष्कर्ष सामने आ गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

पिछले एक महीने से इंडिया टुडे ग्रुप में जिस अंदरूनी हलचल की गूंज मीडिया गलियारों में लगातार सुनाई दे रही थी, उसका आधिकारिक रूप से पटाक्षेप हो गया है। ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव को हरी झंडी दी है, यानी एक ऐसा फैसला जो न सिर्फ नेटवर्क के तीनों चैनलों की दिशा और रणनीति को स्पष्ट करेगा, बल्कि नेतृत्व की संरचना में भी स्थायित्व और पारदर्शिता लाएगा।

टीवी टुडे नेटवर्क में न्यूज डायरेक्टर रहे राहुल कंवल अब NDTV की ओर रुख कर चुके हैं। उनके इस कदम के बाद ग्रुप ने वरिष्ठ पत्रकार सुप्रिय प्रसाद को तीनों चैनलों- 'आजतक', 'इंडिया टुडे' और 'गुड न्यूज टुडे' की आउटपुट के साथ-साथ इनपुट की भी जिम्मेदारी सौंप दी है। पहले वे सिर्फ न्यूज डायरेक्टर के रूप में आउटपुट देख रहे थे, लेकिन अब असाइनमेंट से लेकर रिपोर्टिंग की सीधी जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास होगी। 'समाचार4मीडिया' से बातचीत में खुद उन्होंने इस बात की पुष्टि की है।

सुप्रिय प्रसाद का ‘आजतक’ के साथ जुड़ाव 1995 से है। तीन दशकों में उन्होंने जिस तरह से चैनल की पहचान गढ़ी है, उससे ग्रुप का भरोसा भी उन पर लगातार गहरा होता गया है। 

वहीं, वर्तमान में नोटिस पीरियड पर चल रहे राहुल कंवल को लेकर 'समाचार4मीडिया' ने सबसे पहले यह खबर ब्रेक की थी कि वह NDTV में एक बड़ी भूमिका निभाने जा रहे हैं। 25 अप्रैल को NDTV के बोर्ड की बैठक में उन्हें सीईओ व एडिटर-इन-चीफ नियुक्त करने का निर्णय लिया गया, जो 16 जून 2025 से प्रभावी हो सकता है। हालांकि इसकी अंतिम मुहर सूचना और प्रसारण मंत्रालय से लगनी बाकी है।

यहां पढ़ें: राहुल कंवल बनेंगे NDTV के नए CEO व एडिटर-इन-चीफ, 16 जून से संभाल सकते हैं जिम्मेदारी

राहुल, जो 25 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, इंडिया टुडे के चर्चित शो 'न्यूजट्रैक' और ‘जब वी मेट’ जैसे कार्यक्रमों से दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुके हैं। NDTV में यह नई शुरुआत उनके लिए एक नई ऊंचाई साबित हो सकती है। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

18 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

2 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

59 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

2 hours ago