होम / टीवी / ‘सन टीवी नेटवर्क’ ने लॉन्च किया यह नया एंटरटेनमेंट चैनल

‘सन टीवी नेटवर्क’ ने लॉन्च किया यह नया एंटरटेनमेंट चैनल

मराठी टेलीविजन के दर्शकों से के लिए यह त्योहारी सीजन मनोरंजन से भरा होने वाला है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

मराठी टेलीविजन के दर्शकों से के लिए यह त्योहारी सीजन मनोरंजन से भरा होने वाला है। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि सन टीवी नेटवर्क’ (Sun TV Network) ने अपना रीजनल जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘सन मराठी’ (Sun Marathi) 17 अक्टूबर को लॉन्च कर दिया है। चैनल की टैगलाइन 'सोहाला नात्यंचा' (Sohala Natyancha) है, जिसका मतलब 'सेलिब्रेटिंग रिलेशनशिप्स' है।

सोमवार से शनिवार तक हर दिन तीन घंटे के पेश किए जाने वाले अपने ओरिजनल फिक्शन कंटेंट के साथ चैनल ने अपना डेब्यू किया। छह फिक्शन शो सप्ताह में छह दिन शाम 6.30 बजे से रात 9.30 बजे तक प्रसारित किए जाएंगे। ‘सन मराठी’ का प्राइम-टाइम शाम 6.30 बजे ‘नंदिनी’ (Nandini) के साथ शुरू होगा, इसके बाद ‘सुंदरी’ (Sundari) 7 बजे, ‘जाऊ नको दूर बाबा’ (Jau Nako Dur Baba) 7.30 बजे, ‘अबलाची माया’ (Abhalachi Maya) 8 बजे, ‘कन्यादान’ (Kanyadan) 8.30 बजे और ‘संत गजानन शेगावीचा’ (Sant Gajanan Shegaviche) रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा।

बता दें कि नेटवर्क अपने घरेलू बाजार दक्षिण भारत के बाहर यह दूसरा चैनल लॉन्च किया है। इससे पहले इसने फरवरी 2019 में ‘सन बांग्ला’ (Sun Bangla) लॉन्च किया था।

‘सन मराठी’ एक फ्री-टू-एयर चैनल है और डीडी फ्री डिश के अलावा प्रमुख डीटीएच और केबल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। बता दें कि मराठी जनरल एंटरटेनमेंट जॉनर के प्रमुख खिलाड़ियों में ‘स्टार प्रवाह’ (Star Pravah), ‘जी मराठी’ (Zee Marathi), ‘कलर्स मराठी’ (Colors Marathi) और ‘सोनी मराठी’ (Sony Marathi) शामिल हैं।


टैग्स सन टीवी नेटवर्क सन मराठी रीजनल जनरल एंटरटेनमेंट चैनल मराठी टेलीविजन
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

12 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

21 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

18 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

23 hours ago