होम / टीवी / 17 अक्टूबर को लॉन्च होगा ‘सन टीवी नेटवर्क’ का यह एंटरटेनमेंट चैनल

17 अक्टूबर को लॉन्च होगा ‘सन टीवी नेटवर्क’ का यह एंटरटेनमेंट चैनल

‘सन टीवी नेटवर्क’ ने अपने घरेलू बाजार दक्षिण भारत के बाहर यह दूसरा चैनल लॉन्च कर रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘सन टीवी नेटवर्क’ (Sun TV Network) 17 अक्टूबर को अपने रीजनल जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘सन मराठी’ (Sun Marathi) को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।बता दें कि नेटवर्क अपने घरेलू बाजार दक्षिण भारत के बाहर यह दूसरा चैनल लॉन्च कर रहा है।  इससे पहले इसने फरवरी 2019 में ‘सन बांग्ला’ (Sun Bangla) लॉन्च किया था।

नया चैनल सोमवार से शनिवार तक हर दिन तीन घंटे के अपने ओरिजनल फिक्शन कंटेंट के जरिए चैनल अपना डेब्यू करेगा। छह फिक्शन शो सप्ताह में छह दिन शाम 6.30 बजे से रात 9.30 बजे तक प्रसारित किए जाएंगे। ‘सन मराठी’ का प्राइम-टाइम शाम 6.30 बजे ‘नंदिनी’ (Nandini) के साथ शुरू होगा, इसके बाद ‘सुंदरी’ (Sundari) 7 बजे, ‘जाऊ नको दूर बाबा’ (Jau Nako Dur Baba) 7.30 बजे, ‘अबलाची माया’ (Abhalachi Maya) 8 बजे, ‘कन्यादान’ (Kanyadan) 8.30 बजे और ‘संत गजानन शेगावीचा’ (Sant Gajanan Shegaviche) रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा।

‘सन मराठी’ एक फ्री-टू-एयर चैनल है और डीडी फ्री डिश के अलावा प्रमुख डीटीएच और केबल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। बता दें कि मराठी जनरल एंटरटेनमेंट जॉनर के प्रमुख खिलाड़ियों में ‘स्टार प्रवाह’ (Star Pravah), ‘जी मराठी’ (Zee Marathi), ‘कलर्स मराठी’ (Colors Marathi) और ‘सोनी मराठी’ (Sony Marathi) शामिल हैं।

साल 2019 में, सन टीवी नेटवर्क ने आर्थिक मंदी की वजह से ‘सन मराठी’ को  लॉन्च करने से रोक दिया था। वैसे यह चैनल 2019 के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद थी।


टैग्स सन टीवी नेटवर्क सन मराठी रीजनल जनरल एंटरटेनमेंट चैनल
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

13 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago