होम / टीवी / आज से 'डीडी न्यूज' पर शुरू हो रहा सुधीर चौधरी का नया शो ‘DECODE’

आज से 'डीडी न्यूज' पर शुरू हो रहा सुधीर चौधरी का नया शो ‘DECODE’

जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी आज से 'डीडी न्यूज' पर अपना नया शो ‘DECODE’ शुरू करने जा रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी आज से 'डीडी न्यूज' पर अपना नया शो ‘DECODE’ शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दी है।

'एक्स' पर उन्होंने शो का पोस्टर साझा करते हुए लिखा- “खबरों की विश्वसनीयता और विश्लेषण चाहिए, तो जल्द DD News देखिए सुधीर चौधरी के साथ DECODE”

‘DECODE’ एक प्राइम टाइम न्यूज शो होगा, जिसमें सुधीर चौधरी हर दिन की बड़ी खबरों को डिकोड करेंगे यानी उनके पीछे की परतों और सच्चाइयों को सामने लाने का प्रयास करेंगे। शो में खबरों का विश्लेषण तथ्यों और गहराई के साथ किया जाएगा, जिसमें दर्शकों को बिना किसी भ्रामक शोर-शराबे के साफ-सुथरी पत्रकारिता देखने को मिलेगी।

यह शो सोमवार से शुक्रवार तक हर रात 9 बजे 'डीडी न्यूज' पर प्रसारित होगा।

गौरतलब है कि हाल ही में सुधीर चौधरी ने 'डीडी न्यूज' में कंसल्टिंग एडिटर के तौर पर नई पारी की शुरुआत की है। अब वह अपने इस नए शो के जरिए पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग प्लेटफॉर्म पर पत्रकारिता की एक नई शैली पेश करने जा रहे हैं।

हालांकि उन्होंने इस शो का एक प्रोमो भी जारी किया है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं-


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

16 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

16 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

23 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

23 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago