होम / टीवी / 'डीडी न्यूज' पर सुधीर चौधरी की धमाकेदार शुरुआत, दर्शकों का दिल जीतने में हुए कामयाब
'डीडी न्यूज' पर सुधीर चौधरी की धमाकेदार शुरुआत, दर्शकों का दिल जीतने में हुए कामयाब
सोशल मीडिया पर भी उनके इस शो की बेहद चर्चा हो रही है। एक नए अंदाज़ में प्राइम टाइम एंकर सुधीर चौधरी अपने दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उन्होंने प्राइम टाइम शो की दिशा और दशा बदलने का कार्य किया है। जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने की बात हो या खबरों का विश्लेषण करना हो इस विधा में सुधीर चौधरी का कोई सानी नहीं है। कल यानी 15 मई को उन्होंने 'डीडी न्यूज़' के साथ अपनी नई पारी का आगाज़ किया है।
‘DECODE’ में कल सुधीर चौधरी ने कई महत्वपूर्ण खबरों का विश्लेषण किया। पाकिस्तान के परमाणु हथियार को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सुधीर चौधरी ने अपने दर्शकों को समझाया कि आखिर क्यों पाकिस्तान के परमाणु हथियार खतरे में है।
इसके अलावा उन्होंने 'मेक इन इंडिया हथियार' और '1971 के युद्ध' का भी विश्लेषण किया। सोशल मीडिया पर भी उनके इस शो की बेहद चर्चा हो रही है। एक नए अंदाज़ में प्राइम टाइम एंकर सुधीर चौधरी अपने दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं।
यू ट्यूब पर भी हजारों की संख्या में आये हुए कमेंट यह बता रहे है कि सुधीर चौधरी को क्यों मीडिया का 'शाहरुख़ खान' कहा जाता है। आपको बता दें, यह शो सोमवार से शुक्रवार तक हर रात 9 बजे 'डीडी न्यूज' पर प्रसारित होगा।
टैग्स