होम / टीवी / Viacom 18 में इस बड़े पद से सुधांशु वत्स ने दिया इस्तीफा

Viacom 18 में इस बड़े पद से सुधांशु वत्स ने दिया इस्तीफा

देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह में शामिल ‘नेटवर्क18’ (Network18) की सहायक कंपनी ‘वायकॉम18’ (Viacom 18) से सुधांशु वत्स ने इस्तीफा दे दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह में शामिल ‘नेटवर्क18’ (Network18) की सहायक कंपनी ‘वायकॉम18’ (Viacom 18) के ग्रुप सीईओ और एमडी सुधांशु वत्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 15 अप्रैल इस कंपनी में उनका आखिरी दिन होगा।

करीब आठ साल से इस कंपनी से जुड़े सुधांशु वत्स ने नेटवर्क को नई बिजनेस लाइन जैसे- डिजिटल, एक्सपेरिमेंटल एंटरटेनमेंट और कंज्यूमर प्रॉडक्ट पर ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यही नहीं, हिंदी मास एंटरटेनमेंट, रीजनल, किड्स, म्यूजिक और इंग्लिश एंटरटेनमेंट में भी उन्होंने ‘वायकॉम18’ को काफी मजबूती प्रदान की। करीब छह चैनल से बढ़कर ‘वायकॉम18’ अब 54 चैनल्स वाला नेटवर्क बन गया है। इसका विडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्म ‘वूट’ (Voot) डिजिटल में इसकी मौजूदगी को और मजबूत बनाने में काफी मदद कर रहा है।

इस बारे में नेटवर्क18 बोर्ड के चेयरमैन आदिल जैनुलभाई का कहना है, ‘कॉरपोरेट जगत में सुधांशु काफी बेहतरीन और दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने न सिर्फ ‘वायकॉम18’ को आगे बढ़ाने में अपना अमूल्य योगदान दिया है, बल्कि उन्होंने सेक्टर में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। मैं सुधांशु वत्स को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’

वहीं, ‘वायकॉम18’ में अपने सफर के बारे में सुधाशुं वत्स का कहना है, ‘वायकॉम18 के साथ मेरा आठ साल का सफर काफी चुनौतीपूर्ण और संतोषजनक रहा है। इस दौरान मुझे मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर के कई प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने का मौका मिला, जिन्होंने कंपनी की ग्रोथ में काफी योगदान दिया। अब मैं नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तत्पर हूं।’

बता दें कि ‘वायकॉम’ का हिस्सा बनने से पहले सुधांशु वत्स हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, इंडिया में 20वर्षों से अधिक समय तक विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वे बार्क इंडिया (BARC India) बोर्ड के चेयरमैन भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वे कंफेडरेशन ऑफ इंडिया इंडस्ट्री (CII) की नेशनल मीडिया ऐंड एंटरटेनमेंट कमेटी के भी चेयरमैन रहे हैं। सुधांशु बीटेक हैं और उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट किया है।


टैग्स सुधांशु वत्स वायकॉम18 आदिल जैनुलभाई ग्रुप सीईओ मैनेजिंग डायरेक्टर
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

13 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

22 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

19 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

23 hours ago