होम / टीवी / दो चैनल्स बंद करने के बाद सबस्क्रिप्शन दरों को लेकर SONY ने उठाया ये कदम

दो चैनल्स बंद करने के बाद सबस्क्रिप्शन दरों को लेकर SONY ने उठाया ये कदम

यह दूसरा मौका है, जब ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया’ ने इस तरह का निर्णय लिया है। इससे पहले मार्च में भी नेटवर्क की ओर से सबस्क्रिप्शन पैक की कीमत में किया गया था संशोधन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया’ (SPNI) ने मासिक रूप से लिए जाने वाले अपने सबस्क्रिप्शन मूल्य (subscription price) में एक जुलाई से संशोधन किया है। इसके तहत नेटवर्क ने अपने अधिकांश बुके (the pricing of Happy India) के अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) में कमी की है। एक जुलाई से अपने दो अंग्रेजी एंटरटेनमेंट चैनल्स ‘एएक्सएन’ (AXN) और ‘एएक्सएन एचडी’ (AXN HD) को बंद करने के बाद नेटवर्क ने यह कीमतें घटाई हैं। हालांकि ए-ला कार्टे (à la carte) के आधार पर यानी अलग-अलग लिए जाने वाले चैनल्स (एसडी और एचडी) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।  

उदाहरण के लिए ‘हैप्पी इंडिया इंग्लिश एचडी पैक’ (Happy India English HD pack) जो पहले 20 रुपये का था और और इसमें सोनी पिक्स एचडी और सोनी बीबीसी अर्थ शामिल हैं, उसका सबस्क्रिप्शन मूल्य घटाकर अब 15.6 रुपये मंथली कर दिया गया है। ‘हैप्पी इंडिया स्पोर्ट्स+इंग्लिश एचडी पैक’ (Happy India Sports+ English HD pack) का सबस्क्रिप्शन मूल्य जो पहले 46.4 रुपये का था और इसमें सात चैनल्स शामिल थे, अब छह चैनल्स के लिए उसका मंथली सबस्क्रिप्शन मूल्य 42.7 रुपये कर दिया गया है।   

इसी तरह ‘हैप्पी इंडिया इंग्लिश एसडी पैक’ का मासिक सबस्क्रिप्शन मूल्य 12 रुपये से घटाकर 8.8 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। इस बारे में आधिकारिक टिप्पणी के लिए हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ने ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया’ से संपर्क साधा, लेकिन फिलहाल वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।    

बता दें कि यह दूसरा मौका है, जब ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया’ ने अपनी सबस्क्रिप्शन कीमतों में संशोधन किया है। इस साल मार्च में नेटवर्क की ओर से तीन चैनल सोनी मिक्स, सोनी ईएसपीएन और सोनी ईएसपीएन एचडी को बंद किए जाने के बाद ‘हैप्पी इंडिया पैक’ (Happy India pack) के सबस्क्रिप्शन मूल्य में संशोधन किया गया था।


टैग्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया एएक्सएन एएक्सएन एचडी चैनल पैक्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

13 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago