होम / टीवी / अब नहीं दिखाई देंगे SONY के ये दो चैनल
अब नहीं दिखाई देंगे SONY के ये दो चैनल
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया की ओर से इस बारे में एक लेटर भी जारी किया गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया’ (SPNI) ने अपने दो अंग्रेजी एंटरटेनमेंट चैनल्स ‘एएक्सएन’ (AXN) और ‘एएक्सएन एचडी’ (AXN HD) को बंद करने का निर्णय लिया है। बताया जाता है कि 30 जून की मध्यरात्रि से इन दोनों चैनल्स का संचालन (operation) बंद कर दिया जाएगा।
नेटवर्क की ओर से जारी लेटर में कहा गया है, ‘हम अपने अंग्रेजी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल AXN और AXN HD’ का संचालन 30 जून 2020 की मध्यरात्रि से बंद कर देंगे।
इस लेटर में यह भी कहा गया है, ‘अपनी ग्रोथ स्ट्रैटेजी को ध्यान में रखते हुए हम अपने चैनल के पोर्टफोलियो में कुछ बदलाव कर रहे हैं। इस वजह से हमने इन दोनों चैनल्स का संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय 30 जून 2020 से प्रभावी होगा।’ बता दें कि इस समय विभिन्न जॉनर्स (genres) में नेटवर्क के पास 18 एंटरटेनमेंट चैनल्स हैं।
टैग्स एएक्सएन एएक्सएन एचडी सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स