होम / टीवी / SONY ने अपने नेटवर्क के चैनल्स को किया रीब्रैंड, कही ये बात
SONY ने अपने नेटवर्क के चैनल्स को किया रीब्रैंड, कही ये बात
‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (SPNI) ने अपने नेटवर्क के सभी चैनल्स को रीब्रैंड किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (SPNI) ने अपने नेटवर्क के सभी चैनल्स को रीब्रैंड किया है। इस बारे में कंपनी की ओर से कहा गया है कि सोनी की वैश्विक प्रकृति के साथ और ज्यादा तालमेल बिठाने के लिए चैनल्स को रीब्रैंड किया गया है।
‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ के एमडी और सीईओ एनपी सिंह का इस बारे में कहना है, ‘सोनी ब्रैंड की ताकत और इसके मूल्यों ने अब तक हमारे काम को काफी आगे बढ़ाया है और यह हमारे चैनल ब्रैंड में भी परिलक्षित होता है। तीन साल पहले हमने जो काम शुरू किया था, वह अब पूरा हो गया है। हम अपने मौजूदा चैनल पोर्टफोलियो को नवीनतम रूप और अनुभव में फिर से फोकस करके एक व्यापक अपील के साथ मजबूत एंटरटेनमेंट समूह बना रहे हैं।’
कंपनी की ओर से यह भी कहा गया है, ‘सोनी नेटवर्क टेक्नोलॉजी और एंटरटेनमेंट के जुड़ाव बिंदु पर मौजूद है और लोगो इसे दर्शाते हैं। नई ब्रैंडिंग में इस्तेमाल कलर्स काफी ऊर्जावान, प्रेरक हैं और हमें एक प्रकाश स्पेक्ट्रम की याद दिलाते हैं। इसके लोगो में जो कर्व है, वह सोनी के ‘एस’ से प्रेरित है और इसका बैकग्राउंड सोनी ब्रैंड का पर्याय है। इसके शेप और रंगों के मेल के द्वारा सोनी ने इसे इस तरह बनाया है, जो सोनी के नेटवर्क के विविध परिवार को जोड़ता है और 360 डिग्री मनोरंजन अनुभव को दर्शाता है।’
टैग्स एनपी सिंह सोनी सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया एसपीएनआई चैनल रीब्रैंडिंग