होम / टीवी / सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स की लीडरिशिप टीम से जल्द रिटायर होंगे ये दो बड़े नाम

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स की लीडरिशिप टीम से जल्द रिटायर होंगे ये दो बड़े नाम

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) ने 31 अगस्त, 2024 से दो प्रमुख लीडर्स के रिटायरमेंट की घोषणा की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) ने 31 अगस्त, 2024 से दो प्रमुख लीडर्स के रिटायरमेंट की घोषणा की है, जिनमें पहला नाम है जनरल काउंसल अशोक नंबिसन और दूसरा नाम है चीफ फॉइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नितिन नाडकर्णी की सेवानिवृत्ति की घोषणा की है। भारत में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क की सफलता को आकार देने में इन दोनों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

2005 में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स में शामिल हुए नितिन नाडकर्णी एक प्रतिभाशाली लीडरशिप टीम के सदस्य रहे हैं, जिन्होंने वित्तीय अधिदेश को आगे बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर SPNI के लिए स्ट्रैटजिक फाइनेंशियल इनीशिएटिव्स का नेतृत्व किया।

चीफ फॉइनेंशियल ऑफिसर होने के साथ-साथ ब्रॉडकास्ट ऑपरेशंस और नेटवर्क इंजीनियरिंग (BONE) के हेड व कमर्शियल के हेड के तौर पर अपनी सेंवाए दे रहे नितिन SPNI के कमर्शियल ऑपरेशंस को अनुकूलित करने, अधिकतम दक्षता सुनिश्चित करने और  इनोवेटिव स्ट्रैटजीस व मैनेजमेंट के जरिए प्रॉफिटिब्लिटी  को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी तीक्ष्ण व्यावसायिक सूझबूझ और विश्लेषणात्मक मानसिकता ने SPNI की फाइनेंशियल ग्रोथ स्ट्रैटजी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

फाइनेंशियल सेक्टर में चार दशकों से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाले नितिन ने इंजीनियरिंग, केमिलकल्स और मीडिया व एंटरटेनमेंट सहित अन्य इंडस्ट्री में व्यापक विशेषज्ञता हासिल की है।

उनके गहन ज्ञान ने SPNI की रणनीतियों और संचालन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है, जिससे कंपनी के भविष्य को एक ठोस आधार मिला है। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने SPNI की फाइनेंशियल रेजिलेंस को मजबूत करने, मजबूती के साथ आंतरिक नियंत्रण लागू करने और इसकी वित्तीय रिपोर्टिंग प्रणालियों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता ने संगठन के भीतर मानक स्थापित किए हैं, जिससे कंपनी की वित्तीय स्थिरता और ग्रोथ सुनिश्चित हुआ है।

नितिन नाडकर्णी कहते हैं कि SPNI में लीडरशिप टीम के साथ काम करना एक समृद्ध अनुभव रहा है। हमारे प्रयास हमेशा उच्चतम वित्तीय अखंडता और परिचालन उत्कृष्टता मानकों को बनाए रखने पर केंद्रित रहे हैं। मुझे जवाबदेही और सटीकता की संस्कृति को बढ़ावा देने के हमारे प्रयासों पर गर्व है। उत्कृष्टता के प्रति यह प्रतिबद्धता इंडस्ट्री में हमारी सफलता और नवाचार को आगे बढ़ाती है। 

SPNI के एमडी व सीईओ एनपी सिंह ने कहा कि नितिन SPNI की ताकत रहे हैं। उनकी वित्तीय विशेषज्ञता, रणनीतिक अंतर्दृष्टि और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने कंपनी की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जटिल वित्तीय परिदृश्यों को नेविगेट करने और सतत विकास को आगे बढ़ाने में उनकी लीडरशिप अमूल्य रही है। हम उनके समर्पण के लिए बेहद आभारी हैं और उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। 

वहीं, अशोक नंबिसन 2007 से ही SPNI का अहम हिस्सा रहे हैं, उन्होंने इसके कानूनी और विनियामक ढांचे को आकार देने और सभी परिचालनों में अनुपालन सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने भारत में SPNI के कारोबार के लिए कॉर्पोरेट रिलेशंस, कानूनी और विनियामक मामले और मानक एवं व्यवहार कार्यों (Standards & Practices functions) की देखरेख की।

कंपनी के ओम्बुड्स पर्सन के तौर पर उन्होंने ईमानदारी और नैतिक आचरण के प्रति अनुकरणीय समर्पण का प्रदर्शन किया। उनके नेतृत्व ने जटिल कानूनी परिदृश्यों के माध्यम से SPNI को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया और कंपनी के हितों की रक्षा की व अनुपालन की संस्कृति को बढ़ावा दिया।

उल्लेखनीय रूप से, अशोक ने आईपीएल राइट्स पर फिर से बातचीत करने और टेन स्पोर्ट्स का अधिग्रहण करने जैसी उपलब्धियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी रणनीतिक अंतर्दृष्टि और कानूनी विशेषज्ञता ने संगठन को लगातार आगे बढ़ाया है। 

SPNI में बिताए अपने सफर को याद करते हुए अशोक ने कहा, "SPNI में मेरा सफर समृद्ध, विकास और सीखने से भरा रहा है। मैं अपने सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभारी हू, जिन्होंने मेरी इस यात्रा को यादगार बनाया है। प्रमुख वार्ताओं और अधिग्रहणों में योगदान देना और विनियामक ढांचे को आकार देने के लिए उद्योग निकायों के साथ सहयोग करना मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियां रही हैं। मुझे नेटवर्क के विकास और नए चैनलों व डिजिटल प्लेटफॉर्म के लॉन्च का हिस्सा बनने का सम्मान मिला है, जो मेरे लिए महत्वपूर्ण मील के पत्थर साबित हुए हैं।"  

SPNI के एमडी व सीईओ एन.पी. सिंह ने कहा, "अशोक का योगदान हमारी सफलता के लिए मौलिक रहा है। उनकी कानूनी विशेषज्ञता और रणनीतिक दृष्टि ने SPNI को कई चुनौतियों और अवसरों पर मार्गदर्शित किया है। प्रमुख अधिग्रहणों में अशोक के नेतृत्व और जटिल कानूनी मुद्दों को सुलझाने में उनके कौशल ने हमारी कानूनी और नियामक प्रथाओं के लिए एक उच्च मानक स्थापित किया है। बीबीसी अर्थ के साथ संयुक्त उद्यम और सोनीलिव के विस्तार जैसे इनिशिएटिव्स में उनकी भागीदारी महत्वपूर्ण रही है। हम अशोक को उनके संतोषजनक रिटायरमेंट पर अपनी शुभकामनाएं देते हैं। 


टैग्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

9 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

17 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

9 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

16 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

7 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

16 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

17 hours ago