होम / टीवी / SonyLIV में बड़ी भूमिका में नजर आएंगे सौगात मुखर्जी

SonyLIV में बड़ी भूमिका में नजर आएंगे सौगात मुखर्जी

‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया’ (Sony Pictures Network India) ने सौगात मुखर्जी को ‘सोनी लिव’ (SonyLIV) चैनल का कंटेंट हेड बनाया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया’ (Sony Pictures Network India) ने सौगात मुखर्जी को ‘सोनी लिव’ (SonyLIV) चैनल का कंटेंट हेड बनाया है। मुखर्जी सोनी डिजिटल बिजनेस के लिए कंटेंट डिवीजन का नेतृत्व करेंगे और ‘सोनी लिव’, ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन’ (Sony Entertainment Television) और ‘स्टूडियो नेक्स्ट’ (Studio Next) के बिजनेस हेड दानिश खान को रिपोर्ट करेंगे।

बता दें कि इससे पहले फरवरी 2020 में ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (Sony Pictures Networks India) ने सौगात मुखर्जी को डिजिटल बिजनेस का हेड (ऑरिजिनल कंटेंट) बनाया था। ‘सोनी’ से पहले मुखर्जी ‘हॉटस्टार’ (Hotstar) से जुड़े हुए थे। यहां वह हेड ऑफ डेवलपमेंट और क्रिएटिव के साथ-साथ ‘हॉटस्टार स्पेशल्स’ (Hotstar Specials) के एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

करीब दो दशक के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं। मुखर्जी ‘स्टार टीवी’ से वर्ष 2013 से बतौर वाइस प्रेजिडेंट (Head of Commissioning) जुड़े हुए थे। वहां उन्होंने नेटवर्क के नए शोज को लेकर बहुत काम किया। बाद में उन्हें एडिटर (कंटेंट स्टूडियो) के पद पर प्रमोट कर दिया गया था। वर्ष 2018 में वह ‘हॉटस्टार’ में आ गए थे, जहां उन्हें कंटेंट स्ट्रैटेजी और प्रॉडक्शन की कमान सौंपी गई थी।

मुखर्जी को पब्लिशिंग का भी अनुभव है। करियर के शुरुआती दौर में ‘मैकमिलन इंडिया’ (Macmillan India) कंपनी के अलावा वह ‘HarperCollins’, ‘NIIT’, ‘A. M. Health Company’ और ‘Rupa & Company’ में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

अपनी इस नई पारी को लेकर मुखर्जी ने कहा, ‘मैंने पहले भी इस प्लेटफॉर्म की ग्रोथ को देखा है और एक बार फिर इसका हिस्सा बनने पर गर्व हो रहा है। ‘सोनी लिव’ ने हमेशा ऐसी स्टोरीज को बताने के लिए कंटेंट पर जोर दिया है, जिन्हें पहले कभी नहीं बताया, खोजा या दिखाया गया है। इस वजह से मेरी भूमिका एक चुनौतीपूर्ण लेकिन रोमांचक बन गई है।’


टैग्स एचबीओ हॉटस्टार सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ऑरिजिनल कंटेंट सोनी लिव कंटेंट नियुक्ति सौगात मुखर्जी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

13 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

15 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

7 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

15 hours ago