होम / टीवी / वरिष्ठ टीवी पत्रकार सिद्धिनाथ विश्वकर्मा ने ‘नेटवर्क18’ में अपनी पारी को दिया विराम

वरिष्ठ टीवी पत्रकार सिद्धिनाथ विश्वकर्मा ने ‘नेटवर्क18’ में अपनी पारी को दिया विराम

विश्वस्त सूत्रों की मानें तो सिद्धिनाथ विश्वकर्मा वरिष्ठ टीवी पत्रकार जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में लॉन्च हुए हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार सिद्धिनाथ विश्वकर्मा ने ‘नेटवर्क18’ (Network) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह इस समूह के हिंदी चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) में बतौर एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे और रात 8 बजे के प्राइम टाइम शो ‘देश नहीं झुकने देंगे’ की टीम को लीड कर रहे थे। फिलहाल वह 14 जुलाई तक नोटिस पीरियड पर हैं।

विश्वस्त सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, सिद्धिनाथ विश्वकर्मा पिछले साल वरिष्ठ टीवी पत्रकार जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में लॉन्च हुए हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वह ‘नेटवर्क18’ से कार्यमुक्त होते ही वह यहां मैनेजिंग एडिटर के पद पर जॉइन करेंगे।

समाचार4मीडिया से बातचीत में सिद्धिनाथ विश्वकर्मा ने ‘नेटवर्क18’ से इस्तीफे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही एक चैनल के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे और फिर उस चैनल के नाम का खुलासा करेंगे।

बता दें कि ‘नेटवर्क18’ से पहले सिद्धिनाथ विश्वकर्मा ‘जी न्यूज’ (Zee News) में आउटपुट हेड के तौर पर कार्यरत थे। वह वर्ष 2014 से ‘जी न्यूज’ में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। सिद्धिनाथ को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 22 साल का अनुभव है।

मूल रूप से झारखंड के रहने वाले सिद्धिनाथ विश्वकर्मा ने ‘बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी’ (BHU) से ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) से रेडियो-टीवी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है।

पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत सिद्धिनाथ ने ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘सहारा समय’ से टीवी की दुनिया में कदम रखा। ‘सहारा समय’ के बाद सिद्धिनाथ ने ‘आजतक’ में भी लंबे समय तक काम किया है।


टैग्स जी न्यूज नेटवर्क18 इस्तीफा न्यूज18 इंडिया मैनेजिंग एडिटर नई पारी सिद्धिनाथ विश्वकर्मा भारत24
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

10 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

17 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

10 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

16 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

7 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

17 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

17 hours ago