होम / टीवी / इस घटना पर बोलीं शुभ्रास्था, अमिश देवगन जी आप सर्वे करवा लें!
इस घटना पर बोलीं शुभ्रास्था, अमिश देवगन जी आप सर्वे करवा लें!
बीजेपी की कई महिला सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखित में शिकायत दी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संसद में 'आपत्तिजनक आचरण' करने का आरोप लगाया है। बीजेपी सांसदों का आरोप है कि लोकसभा से बाहर जाते वक्त राहुल गांधी ने 'फ्लाइंग किस' दिया। बीजेपी की सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने अपने भाषण के दौरान इसका जिक्र किया।
बीजेपी की कई महिला सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखित में शिकायत दी है। स्मृति ईरानी ने सदन में भी राहुल गांधी की की कथित अभद्रता की शिकायत की। इसी मसले पर हिंदी न्यूज चैनल 'न्यूज18 इंडिया' के लोकप्रिय डिबेट शो 'आर पार' में शुभ्रास्था ने शो के एंकर अमिश देवगन से एक सर्वे की मांग कर डाली।
दरअसल, जब अमिश देवगन ने इस विवाद पर उनकी राय जाननी चाही तो शुभ्रास्था ने कहा कि 'न्यूज18 इंडिया' एक बड़ा चैनल है और आपका नेटवर्क भी अच्छा है। आप टियर 1 और टियर 2 शहरों में जाकर या आम घरों में जाकर वहां रहने वाली महिलाओं से अगर पूछें कि क्या आप 'फ्लाइंग किस' को लेकर सहज महसूस करती हैं तो वहीं आपके सवाल का जवाब प्राप्त होगा।
उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी जी का यह आचरण 'सेक्सुअल हैरेसमेंट' की श्रेणी में आता है। उन्होंने यह भी कहा कि स्मृति ईरानी जी को अगर ऐसा लगता है कि उनकी ओर यह 'फ्लाइंग किस' किया गया है तो वो 'सेक्सुअल हैरेसमेंट' का मुकदमा दर्ज करवाएं।
#RahulGandhi पर चर्चा के दौरान लेखिका @Shubhrastha
— News18 India (@News18India) August 9, 2023
ने रखे अपने तर्क.#AarPaar #Parliament #MonsoonSession #NoConfidenceMotion #BJP #Congress @AMISHDEVGAN pic.twitter.com/VqdcdSTx1c
टैग्स राहुल गांधी स्मृति ईरानी लोकसभा अविश्वास प्रस्ताव नेशनल न्यूज