होम / टीवी / डीडी न्यूज की ‘तेजस्विनी’ नीलम शर्मा के बारे में आई ये बुरी खबर

डीडी न्यूज की ‘तेजस्विनी’ नीलम शर्मा के बारे में आई ये बुरी खबर

नीलम शर्मा ने अपने 20 वर्षों से भी अधिक के सेवाकाल में 'तेजस्विनी' से लेकर 'बड़ी चर्चा' आदि कई लोकप्रिय कार्यकमों का संचालन किया

पंकज शर्मा 6 years ago

डीडी न्यूज की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का आज निधन हो गया। वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और इन दिनों नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर नोएडा स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। शाम 6 बजे उनका अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर होगा। नीलम अपने पीछे पति व 15 वर्षीय पुत्र को छोड़ गयी हैं। बताया जाता है कि एक महीने पहले ही पता चला था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है और आखिरी स्टेज में है। तबीयत खराब होने पर पहले उन्हें AIIMS में दिखाया गया था, लेकिन तब डॉक्टर बीमारी नहीं पकड़ पाए थे। 

नीलम शर्मा ने ‘बड़ी चर्चा’ और ‘तेजस्विनी’ जैसे कार्यक्रमों का काफी बेहतरीन तरीके से संचालन किया था। इन कार्यक्रमों को टीवी जर्नलिज्म की दुनिया में बेंचमार्क माना जाता है। बता दें कि वह चैनल की फाउंडिंग एंकर थीं और 20 साल से ज्यादा समय से डीडी न्यूज से जुड़ी हुई थीं। उनके पति अनिल कपूर रेडियो में कार्यरत हैं।

नीलम ने 1995 में दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने पत्रकारीय करियर में उन्होंने कई अवॉर्ड्स भी जीते, जिनमें ‘नारी शक्ति अवॉर्ड’ भी शामिल है। यह सम्मान उन्हें मार्च में ही मिला था। नीलम शर्मा के निधन पर डीडी न्यूज ने शोक जताया है। कई पत्रकारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

डीडी न्यूज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी यह जानकारी देते हुए नीलम शर्मा के लिए शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।


टैग्स डीडी न्यूज न्यूज एंकर पत्रकार का निधन नीलम शर्मा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

16 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

16 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

23 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago