होम / टीवी /  शाज़िया निसार ने 'भारत24' में की वापसी, मिली इस शो की जिम्मेदारी

 शाज़िया निसार ने 'भारत24' में की वापसी, मिली इस शो की जिम्मेदारी

जानी-मानी न्यूज एंकर शाज़िया निसार के बारे में एक बड़ी खबर आ रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जानी-मानी न्यूज एंकर शाज़िया निसार के बारे में एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, शाज़िया निसार ने एक बार फिर 'भारत24' में वापसी की है। उन्हें शाम 5 बजे के प्राइमटाइम स्लॉट में शो 'जनता की आवाज़' को होस्ट करने की जिम्मेदारी दी गई है।

'भारत24' के साथ सीनियर एंकर शाज़िया निसार की ये दूसरी पारी है। शाज़िया पिछले कुछ समय से पारिवारिक और निजी कारणों के चलते ब्रेक पर थीं और इसके पहले भी वह 'भारत24' में ही थीं।

'भारत24' से पहले शाज़िया निसार, 'रिपब्लिक भारत' में 10 बजे का प्राइम टाइम शो 'दस में है दम' किया करती थीं। 

रिपब्लिक भारत के लगभग 4 साल के अपने सफ़र में शाज़िया ने 3 महीने से ज़्यादा समय तक यूक्रेन में रहकर युक्रेन युद्ध की कवरेज की, साथ ही लगभग हर बड़े इवेंट और इलेक्शन को भी ग्राउंड ज़ीरो से कवर किया। 

शाज़िया अपनी दमदार एंकरिंग के साथ साथ जबरदस्त ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव और किसान आंदोलन समेत कई बड़े इवेंट के कवरेज में की दमदार कवरेज से भी उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी। 

बेहद कम उम्र में ही यूक्रेन जाकर ऑन स्पॉट वॉर रिपोर्टिंग करके शाज़िया सबसे कम उम्र में ऑन-ग्राउंड वॉर रिपोर्टिंग करने का कीर्तिमान अपने नाम कर चुकी हैं। 

'रिपब्लिक भारत' से पहले शाज़िया निसार 'TV9 भारतवर्ष', 'इंडिया न्यूज़' और 'Zee मीडिया' जैसे संस्थानों का हिस्सा रह चुकी हैं।


टैग्स एंकर भारत24 शाजिया निसार
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

18 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

2 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

58 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

2 hours ago