होम / टीवी / वरिष्ठ टीवी पत्रकार वाशिंद्र मिश्र की ‘जनतंत्र टीवी’ में वापसी, बने CEO

वरिष्ठ टीवी पत्रकार वाशिंद्र मिश्र की ‘जनतंत्र टीवी’ में वापसी, बने CEO

वरिष्ठ टीवी पत्रकार वाशिंद्र मिश्र ने एक बार फिर हिंदी न्यूज चैनल 'जनतंत्र टीवी' में वापसी की है। इस बार उन्हें चैनल में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार वाशिंद्र मिश्र ने एक बार फिर हिंदी न्यूज चैनल 'जनतंत्र टीवी' में वापसी की है। इस बार उन्हें चैनल में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

वाशिंद्र मिश्र पहले भी दो बार जनतंत्र टीवी का हिस्सा रह चुके हैं। अपनी पहली पारी के दौरान वाशिंद्र मिश्र यहां एडिटर-इन-चीफ के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाली थी। जनवरी 2019 में चैनल को फिर से ऑन-एयर लाने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है। करीब दो साल तक चैनल से जुड़े रहने के बाद उन्होंने 2020 में इस्तीफा दे दिया था। 2023 में अपनी दूसरी पारी के दौरान उन्होंने तब यहां बतौर डायरेक्टर (न्यूज) जॉइन किया था।  

जनतंत्र टीवी में वापसी से पहले वे हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (जयपुर) के गवर्निंग बोर्ड में राज्यपाल द्वारा नामित सदस्य के रूप में योगदान दे रहे थे। साथ ही, उन्होंने विभिन्न पत्रकारिता विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को मीडिया के व्यावहारिक पक्ष से भी परिचित कराया।

35 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, टीवी और प्रिंट दोनों में मजबूत पकड़

वाशिंद्र मिश्र को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इनमें से 24 वर्ष उन्होंने टेलीविजन मीडिया में और 11 वर्ष प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से काम किया है। उन्होंने प्रभात खबर, अमर उजाला, टाइम्स ऑफ इंडिया, हिन्दुस्तान टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग की है। वहीं, जी न्यूज, इंडिया 24x7, नेटवर्क18, जनतंत्र टीवी जैसे बड़े न्यूज नेटवर्क्स में संपादकीय नेतृत्व संभाला है।

वे जी मीडिया के रीजनल चैनल्स के पॉलिटिकल एडिटर भी रहे हैं और उन्होंने मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों के चैनल्स की लॉन्चिंग में अहम भूमिका निभाई है। नेटवर्क18 में बतौर कंसल्टिंग एडिटर उन्होंने ईटीवी नेटवर्क के एकीकरण का कार्य भी संभाला।

मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले वाशिंद्र मिश्र ने लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी से बेस्टर्न हिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। वाशिंद्र मिश्र ने अपने करियर की शुरुआत रांची के एक अंग्रेजी अखबार से की थी। वर्ष 1988 में वे प्रभात खबर और यहां करीब एक साल तक काम करने के बाद 1989 में अमर उजाला के साथ जुड़ गए।

इसके बाद उन्होंने वर्ष 1995 में टाइम्स ऑफ इंडिया, लखनऊ का रुख कर लिया। इस अखबार में करीब दो साल तक अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने 1997 में लखनऊ में ही हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ अपनी नई पारी शुरू की। यहां भी वह करीब दो साल तक ही रहे। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जाने के प्रयास शुरू कर दिए। उस दौरान उन्हें पता चला कि जी न्यूज को लखनऊ में रिपोर्टिंग सपोर्ट की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने मई 1999 से अगस्त 2000 तक ‘जी न्यूज’ के लिए कई स्टोरी कीं।

वर्ष 2008 में ‘जी मीडिया’ के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्री में लगभग तीन वर्षों तक काम किया है, जहां वे अगस्त 2000 से अप्रैल 2003 तक न्यूज व करेंट अफेयर्स के कंटेंट हेड रहे हैं।  

पुस्तक लेखन और सम्मान

पत्रकारिता के साथ-साथ वाशिंद्र मिश्र एक सक्रिय लेखक भी हैं। उन्होंने अब तक तीन किताबें लिखी हैं- ‘Encounter with Politics’, ‘Sach ke Muqabil’ और ‘Duniya ke Tanashahon ki Dastan’। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए उन्हें काशी विद्वत परिषद (Kashi Vidwat Parishad) द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

समाचार4मीडिया की ओर से वाशिंद्र मिश्र को 'जनतंत्र टीवी' में उनकी इस नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

23 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

22 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

23 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

23 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

23 hours ago