होम / टीवी / वरिष्ठ टीवी पत्रकार वाशिंद्र मिश्र की ‘जनतंत्र टीवी’ में वापसी, अब निभाएंगे यह जिम्मेदारी

वरिष्ठ टीवी पत्रकार वाशिंद्र मिश्र की ‘जनतंत्र टीवी’ में वापसी, अब निभाएंगे यह जिम्मेदारी

वरिष्ठ टीवी पत्रकार वाशिंद्र मिश्र ने हिंदी न्यूज चैनल ‘जनतंत्र टीवी’ (JANTANTRA TV) में वापसी की है। समाचार4मीडिया से बातचीत में वाशिंद्र मिश्र ने खुद इसकी पुष्टि की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार वाशिंद्र मिश्र ने हिंदी न्यूज चैनल ‘जनतंत्र टीवी’ (JANTANTRA TV) में वापसी की है। उन्होंने अब यहां पर बतौर डायरेक्टर (न्यूज) जॉइन किया है। समाचार4मीडिया से बातचीत में वाशिंद्र मिश्र ने खुद इसकी पुष्टि की है। ‘जनतंत्र टीवी’ में अपनी पहली पारी के दौरान वाशिंद्र मिश्र यहां एडिटर-इन-चीफ के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने करीब दो साल पूर्व इस्तीफा दे दिया था।

‘जनतंत्र टीवी’ में दोबारा अपनी पारी शुरू करने से पहले वाशिंद मिश्र जयपुर (राजस्थान) की हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट में राज्यपाल के नॉमिनी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा वह विभिन्न पत्रकारिता विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को पत्रकारिता की बारीकियों से रूबरू करा रहे थे।

बता दें कि वाशिंद्र मिश्र पत्रकारिता की दुनिया में जाना-माना नाम हैं। उनके नेतृत्व में ही ‘जनत्रंत’ टीवी को रिलॉन्च किया गया था। इससे पूर्व करीब एक साल तक ‘नेटवर्क 18’ में अपना योगदान देने के बाद वाशिंद्र मिश्र ने मई 2018 में इस्तीफा दे दिया था। वे कंसल्टिंग एडिटर के तौर पर इस समूह के साथ जुड़े हुए थे।

जून  2017 में नेटवर्क18 समूह का हिस्सा बने वाशिंद्र मिश्र ‘जी मीडिया’ से इस्तीफा देकर यहां पहुंचे थे। तब ‘जी मीडिया’ में वे रीजनल चैनल्स के पॉलिटिकल एडिटर थे। उन्हें अप्रैल  2017 में इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके पहले तक वे समूह के रीजनल चैनल ‘इंडिया 24X7’ (India 24x7) के एडिटर की कमान संभाले हुए थे। वे ‘जी न्यूज यूपी/उत्तराखंड’ में भी एडिटर की भूमिका निभा चुके हैं।

वाशिंद्र मिश्र तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें टेलिविजन इंडस्ट्री में करीब दो दशक और प्रिंट इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा अनुभव है। मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले वाशिंद मिश्र ने लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी से बेस्टर्न हिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। वाशिंद्र मिश्र ने अपने करियर की शुरुआत रांची के एक अंग्रेजी अखबार से की थी। वर्ष 1988 में वे प्रभात खबर और यहां करीब एक साल तक काम करने के बाद 1989 में अमर उजाला के साथ जुड़ गए।

इसके बाद उन्होंने वर्ष 1995 में टाइम्स ऑफ इंडिया, लखनऊ का रुख कर लिया। इस अखबार में करीब दो साल तक अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने 1997 में लखनऊ में ही हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ अपनी नई पारी शुरू की। यहां भी वह करीब दो साल तक ही रहे। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जाने के प्रयास शुरू कर दिए। उस दौरान उन्हें पता चला कि जी न्यूज को लखनऊ में रिपोर्टिंग सपोर्ट की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने मई 1999 से अगस्त 2000 तक ‘जी न्यूज’ के लिए कई स्टोरी कीं।

वर्ष 2008 में ‘जी मीडिया’ के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्री में लगभग तीन वर्षों तक काम किया है, जहां वे अगस्त 2000 से अप्रैल 2003 तक न्यूज व करेंट अफेयर्स के कंटेंट हेड रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वाशिंद्र मिश्र को काशी विद्वत परिषद (Kashi Vidwat Parisha) की ओर से भी सम्मानित किया जा चुका है। कुछ समय पूर्व ही उनकी किताब ‘दुनिया के तानाशाहों की दास्तान’ ने भी मार्केट में दस्तक दी थी। समाचार4मीडिया की ओर से वाशिंद मिश्र को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स जनतंत्र टीवी वाशिंद्र मिश्र न्यूज डायरेक्टर नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग डायरेक्टर
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

22 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 hours ago