होम / टीवी / जीत के बाद श्वेता सिंह ने यूं की इन दो गुजराती खिलाड़ियों की तारीफ, वायरल हो रहा यह ट्वीट

जीत के बाद श्वेता सिंह ने यूं की इन दो गुजराती खिलाड़ियों की तारीफ, वायरल हो रहा यह ट्वीट

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2022 में अपना आगाज शानदार जीत के साथ किया है। रविवार को खेले गए एक अहम मुकाबले में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2022 में अपना आगाज शानदार जीत के साथ किया है। रविवार को खेले गए एक अहम मुकाबले में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और टीम के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के निर्णय को सही साबित करते हुए पाकिस्तान को महज 147 रन के स्कोर पर रोक दिया। भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में चार विकेट अपने नाम किए।

इसके बाद टॉप आर्डर के अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या ने शानदार खेल दिखाते हुए आखिरी ओवर में भारत को जीत दिलाई। हार्दिक ने विजयी छक्का लगाकर देशवासियों को जश्न का मौका दे दिया। हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा के प्रदर्शन की चारों ओर तारीफ हो रही है।

'गुड न्यूज टुडे' की मैनेजिंग एडिटर और सीनियर एंकर श्वेता सिंह ने भी इन दोनों को लेकर एक ट्वीट किया जो वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा 'कौन कहता है फ़ौज में गुजराती कम हैं। किसी भी वर्दी में सही, मक़सद तो पाकिस्तान को हराना है। श्वेता सिंह के इस ट्वीट पर लोग तमाम तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है।

श्वेता सिंह के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स आजतक क्रिकेट न्यूज एंकर श्वेता सिंह मैनेजिंग एडिटर गुड न्यूज टुडे भारत पाकिस्तान एशिया कप
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

11 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

19 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

11 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

18 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

8 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

18 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

19 hours ago