होम / टीवी / ‘ABP’ से रोहित सावल का इस्तीफा, अब इस दिशा में कदम बढ़ाने की तैयारी
‘ABP’ से रोहित सावल का इस्तीफा, अब इस दिशा में कदम बढ़ाने की तैयारी
समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। 30 सितंबर इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
वरिष्ठ टीवी पत्रकार रोहित सावल ने ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) से इस्तीफा दे दिया है। वह इस नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में वाइस प्रेजिडेंट (न्यूज एंड प्रोग्रामिंग) के पद पर कार्यरत थे और आउटपुट हेड की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह यहां रात आठ बजे प्राइम टाइम शो ‘भारत की बात’ (Bharat Ki Baat) होस्ट करते थे। 30 सितंबर इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस है।
समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। इसके साथ ही अपनी नई पारी के बारे में रोहित सावल का कहना था कि वह कुछ खास प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं और जल्द ही इसके बारे में ऐलान करेंगे। वहीं, विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो रोहित सावल डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की तैयारी में हैं।
बता दें कि रोहित सावल को मीडिया में काम करने का करीब 20 साल का अनुभव है। इससे पहले वह 'एबीपी गंगा' (ABP Ganga) के एडिटर थे। एबीपी गंगा के साथ उनकी यह दूसरी पारी थी।
गौरतलब है कि अपनी पहली पारी के दौरान एबीपी गंगा जॉइन करने से पहले रोहित कुछ समय के लिए मेनस्ट्रीम मीडिया से दूर चले गए थे। पर करीब एक साल बाद ही मीडिया में वापसी करते हुए हिमाचल उन्होंने मार्च 2019 में एबीपी न्यूज के यूपी-यूके रीजनल चैनल के साथ नई पारी की शुरुआत की थी।
एबीपी समूह के साथ करीब डेढ़ साल काम करने के बाद रोहित आईटीवी नेटवर्क लौट चले गए थे। आईटीवी के साथ भी उनकी दूसरी पारी थी। इस पारी में उन्होंने इंडिया न्यूज (नेशनल) को बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर जॉइन किया था।
वर्ष 2004 में ईटीवी समूह के साथ अपने पत्रकारिता का करियर शुरू करने वाले रोहित ने 2009 में आईटीवी नेटवर्क जॉइन किया था। ईटीवी के साथ वे हैदराबाद में डेस्क और एंकरिंग दोनों ही जिम्मेदारी संभालते थे। आईटीवी नेटवर्क के नेशनल चैनल इंडिया न्यूज पर भी वे एंकरिंग करते थे। समूह के हरियाणा और यूपी-यूटी चैनल की लॉन्चिंग में उनकी अहम भूमिका रही थी।
समाचार4मीडिया की ओर से रोहित सावल को उनके नए सफर के लिए अग्रिम रूप से ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स