होम / टीवी / ‘NDTV’ की टीम में शामिल हुईं मीनाक्षी कंडवाल

‘NDTV’ की टीम में शामिल हुईं मीनाक्षी कंडवाल

‘समाचार4मीडिया’ ने कुछ दिनों पूर्व ही खबर दी थी कि मीनाक्षी कंडवाल ’NDTV’ से टीवी की दुनिया में जल्द वापसी कर सकती हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

अनुभवी पत्रकार और जानी-मानी न्यूज एंकर मीनाक्षी कंडवाल ने ‘एनडीटीवी’ (NDTV) जॉइन कर लिया है। ‘एनडीटीवी’ ने इस खबर पर आधिकारिक रूप से मुहर लगा दी है। उन्होंने यहां पर कंसल्टिंग एडिटर के पद पर जॉइन किया है। गौरतलब है कि ‘समाचार4मीडिया’ ने कुछ दिनों पूर्व ही खबर दी थी कि मीनाक्षी कंडवाल ’NDTV’ से टीवी की दुनिया में जल्द वापसी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: ’NDTV’ से टीवी की दुनिया में जल्द वापसी कर सकती हैं मीनाक्षी कंडवाल

बता दें कि करीब दो साल पहले मीनाक्षी कंडवाल 'टाइम्स नाउ नवभारत' से विदाई लेकर अपना यूट्यूब चैनल ‘News Beatz’ शुरू किया था। इसी के साथ वह उस फेहरिस्त में शामिल हो गईं थीं, जिन्होंने संस्थान से अलग होकर अपना खुद का यू-ट्यूब चैनल खोला है। बता दें कि वह अपना यूट्यूब चैनल पूर्व की तरह चलाती रहेंगी। 

टाइम्स नाउ नवभारत' में वह सीनियर एडिटर के पद पर कार्यरत थीं। ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में वह ‘आजतक’ न्यूज चैनल से आयीं थीं, जहां वह बतौर डिप्टी एडिटर कार्यरत थीं। वह ‘आजतक’ पर सुबह 10-11 बजे की डिबेट होस्ट करती थीं। एंकरिंग का सौम्य लहजा, सुलझा व्यक्तित्व, मुद्दों की समझ, कुछ अलग करने का जुनून और अपनी मुस्कुराहट को खबरों में न खोने देना मीनाक्षी को बाकी एंकर्स की लीग से अलग करता है।

मीनाक्षी देश की पहली ऐसी न्यूज एंकर हैं, जिन्होंने स्टार न्यूज का बहुचर्चित टैलेंट हंट जीतकर टीवी न्यूज की दुनिया में इतिहास रचा। वर्ष 2010 में ‘स्टार एंकर हंट’ जीतकर मीनाक्षी ने ‘स्टार न्यूज’ (अब एबीपी न्यूज) से एंकरिंग करियर की शुरुआत की। फिर ‘इंडिया टीवी’ और 2015 में ‘आजतक’ जॉइन किया और फिर यहां से अलग होकर ‘टाइम्स नाउ नवभारत पहुंचीं थी और फिर करीब दो साल पहले यूट्यूब की दुनिया में कदम रखा था।

बीते एक दशक में चुनावों से लेकर देश के सुदूर क्षेत्रों तक सम-सामयिक मुद्दों पर उनकी कवरेज ने जनता से लेकर सरकार तक का ध्यान आकर्षित किया। मीनाक्षी देश के चुनिंदा पत्रकारों में से एक हैं जिन्होंने पाकिस्तान से भारत-पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर के लिए रिपोर्टिंग की। भारत-चीन के बीच महाबलीपुरम द्विपक्षीय वार्ता, प्रयागराज कुंभ और नोटबंदी की रिपोर्ट काफी सराही गईं। नोटबंदी की टीम कवरेज के लिए मीनाक्षी ने प्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड’ (enba) हासिल किया।  टीवी एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के अलावा मीनाक्षी इंडिया टुडे मैगजीन के लिए भी आर्टिकल लिखती रही हैं।

मीनाक्षी दिल्ली में ही पैदा हुईं और पली-बढ़ीं लेकिन मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के विवेकानंद कॉलेज से कॉमर्स ग्रेजुएट मीनाक्षी ने मॉस कम्युनिकेशन में एमए भी किया है। मीनाक्षी की लिखने-पढ़ने और सिनेमा देखने में काफी दिलचस्पी है।

अपनी नियुक्ति के बारे में मीनाक्षी कंडवाल का कहना है, ‘एनडीटीवी इंडिया हमेशा से भरोसे, सहानुभूति और दर्शकों की बुद्धिमत्ता का सम्मान करने वाली पत्रकारिता के लिए जाना गया है। यही मूल्य मुझे भी पत्रकारिता में प्रेरित करते हैं। मैं सुर्खियों से आगे जाकर वो कहानियां बताना चाहती हूं जो वाकई मायने रखती हैं।’

वहीं, ‘एनडीटीवी’ के ग्रुप सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल का कहना है, मीनाक्षी में संवेदना और संपादकीय कुशलता का दुर्लभ संयोजन है। उनकी फील्ड रिपोर्टिंग पहले ही राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव छोड़ चुकी है। हम उन्हें एनडीटीवी इंडिया परिवार में पाकर बेहद खुश और उत्साहित हैं।’ मीनाक्षी के जुड़ने के साथ ही ‘एनडीटीवी इंडिया’ एक मजबूत और ऊर्जावान युवा पत्रकारों की टीम को तैयार कर रहा है, जो नए दृष्टिकोण और गहरी विश्वसनीयता के साथ खबरों को पेश करते हैं। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

21 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

55 minutes ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 hour ago