होम / टीवी / News India के एडिटोरियल डायरेक्टर मनीष अवस्थी ने दिया इस्तीफा, बताई यह वजह

News India के एडिटोरियल डायरेक्टर मनीष अवस्थी ने दिया इस्तीफा, बताई यह वजह

वरिष्ठ टीवी पत्रकार मनीष अवस्थी ने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ (News India) में अपने सफर को विराम दे दिया है। वह यहां एडिटोरियल डायरेक्टर के पद पर करीब दस महीने से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार मनीष अवस्थी ने नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ (News India) में अपने सफर को विराम दे दिया है। वह यहां एडिटोरियल डायरेक्टर के पद पर करीब दस महीने से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। 

समाचार4मीडिया से बातचीत में मनीष अवस्थी ने कहा, ‘पिछले कुछ समय से चैनल के मैनेजमेंट और एडिटोरियल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था।  इसे लेकर कई इस्तीफे भी हुए और ऐसे माहौल में मेरे लिए काम करना सही नहीं था।’

मनीष अवस्थी के अनुसार, ‘अभी मुझे कई बड़ी जगह से ऑफर हैं, लेकिन फिलहाल मैं विदेश में अपने कुछ लेक्चर्स की तैयारी में लगा हुआ हूं। मैंने इस चैनल को खड़ा करने में दिन-रात मेहनत की और एक बड़े पद पर रहा। मेरे लिए यह कठिन समय है। फिलहाल मैं ब्रेक पर हूं।‘

बता दें कि नोएडा में करीब दस महीने पूर्व ‘न्यूज इंडिया’ की री-लॉन्चिंग से पहले मनीष अवस्थी करीब नौ साल से ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) में कार्यरत थे और बतौर सीनियर एंकर/चीफ पॉलिटिकल एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मनीष अवस्थी फील्ड रिपोर्टिंग के माहिर खिलाड़ी हैं। ‘आईटीवी नेटवर्क’ के सबसे बड़े शो ‘देश का सवाल’ शो की जिम्मेदारी भी मनीष अवस्थी ही संभालते थे। 

मूल रूप से नागपुर (महाराष्ट्र) के रहने वाले मनीष अवस्थी को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 28 साल का अनुभव है। ‘आईटीवी नेटवर्क’ में आने से पूर्व करीब 15 साल तक वह ‘आजतक’ में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मनीष अवस्थी पूर्व में ‘जी’ (Zee) में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। समाचार4मीडिया की ओर से मनीष अवस्थी को उनके नए सफर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं। 


टैग्स इस्तीफा टीवी पत्रकार न्यूज इंडिया एडिटोरियल डायरेक्टर मनीष अवस्थी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

22 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 hours ago