होम / टीवी / वरिष्ठ टीवी पत्रकार कादंबिनी शर्मा ने ‘NDTV’ को कहा अलविदा
वरिष्ठ टीवी पत्रकार कादंबिनी शर्मा ने ‘NDTV’ को कहा अलविदा
समाचार4मीडिया से बातचीत में कादंबिनी शर्मा ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपने नए कदम के बारे में फिलहाल उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
वरिष्ठ टीवी पत्रकार कादंबिनी शर्मा ने ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां बीस साल से ज्यादा समय से कार्यरत थीं और सीनियर एडिटर (फॉरेन अफेयर्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया से बातचीत में कादंबिनी शर्मा ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपने नए कदम के बारे में फिलहाल उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार किया है।
इसके साथ ही कादंबिनी शर्मा ने अपने ‘X’ हैंडल पर खुद यह जानकारी शेयर भी की है।
In some personal/career news….Goodbye NDTV after 20 years and four months… pic.twitter.com/S9ok6nxOdA
— Kadambini Sharma (@SharmaKadambini) March 1, 2025
बता दें कि कादंबिनी शर्मा ने वर्ष 1999 में बिजनेस रिपोर्टर के तौर पर न्यूज एजेंसी ‘पीटीआई’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ‘आजतक’ और ‘डीडी न्यूज’ होते हुए वर्ष 2004 से ‘एनडीटीवी इंडिया’ में अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। कादंबिनी शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट, पर्यावरण, संसद पर गहन रिपोर्टिंग की है। इसके साथ ही लम्बे वक्त तक उन्होंने भारत की विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय मसलों पर देश-विदेश से रिपोर्टिंग की है।
टैग्स