होम / टीवी / वरिष्ठ टीवी पत्रकार अजय आजाद की न्यूज24 में हुई वापसी, मिली ये जिम्मेदारी
वरिष्ठ टीवी पत्रकार अजय आजाद की न्यूज24 में हुई वापसी, मिली ये जिम्मेदारी
वरिष्ठ टीवी पत्रकार अजय आजाद ने हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) को अलविदा कह दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
वरिष्ठ टीवी पत्रकार अजय आजाद ने हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) को अलविदा कह दिया है। वह यहां पिछले कुछ महीनों से आउटपुट हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। खबर है कि उन्होंने ‘न्यूज24’ में अपनी वापसी की है। यहां उन्हें आउटपुट हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अजय आजाद पूर्व में भी ‘न्यूज24’ का हिस्सा रहे हैं और इस पारी में भी आउटपुट हेड की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अजय आजाद को टीवी मीडिया के क्षेत्र में काम करने का लंबा अनुभव है। पूर्व में वह ‘न्यूज24’ के अलावा ‘टीवी9 भारतवर्ष’, ‘इंडिया टीवी’, ‘ईटीवी’, ‘महुआ’, ‘जी न्यूज’ व ‘इंडिया न्यूज’ में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।
मूल रूप से सिवान (बिहार) के रहने वाले अजय आजाद लंबे समय तक राणा यशवंत की ‘महुआ’ और ‘इंडिया न्यूज’ टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन काफी पहले उन्होंने ‘इंडिया न्यूज’ से विदाई लेकर ‘न्यूज 24’ जॉइन कर लिया था। इसके बाद ‘टीवी9 भारतवर्ष’ और ‘इंडिया न्यूज’ से होते हुए ‘न्यूज24’ में उनकी फिर वापसी हुई है।
टैग्स इंडिया न्यूज न्यूज24 टीवी9 भारतवर्ष अजय आजाद