होम / टीवी / ‘भारत24’ और रुबिका लियाकत की राहें हुईं अलग

‘भारत24’ और रुबिका लियाकत की राहें हुईं अलग

‘भारत24’ के सीईओ व एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्रा ने समाचार4मीडिया से खुद इस बात की पुष्टि की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर के मुताबिक चैनल की वाइस प्रेजिडेंट और सीनियर न्यूज एंकर रुबिका लियाकत ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों का कहना है कि रुबिका लियाकत ‘भारत-24’ को छोड़कर किसी दूसरे मीडिया हाउस को जॉइन करने जा रही हैं। 

‘भारत24’ के सीईओ व एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्रा ने सबसे पहले समाचार4मीडिया से इस खबर की पुष्टि की। इसके बाद समाचार4मीडिया और हमारी सहयोगी अंग्रेजी वेबसाइट 'एक्सचेंज4मीडिया' (e4m) ने सबसे पहले कंफर्म न्यूज पब्लिश की। डॉ. जगदीश चंद्रा का कहना था, ‘चैनल ने भारी मन से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी खुशी में ही हमारी खुशी है। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं। यह सब कुछ हमारी आपसी सहमति से ही हो रहा है। भारत 24 में रुबिका का लगभग 6 माह का कार्यकाल शानदार रहा है, जिसमें चैनल ने लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को छुआ, लेकिन कई बार रुबिका को स्वाभाविक रूप से यह लगता था कि एक स्टार्टअप चैनल भारत-24 का प्लेटफॉर्म उनके लिए अपेक्षाकृत छोटा है, लेकिन उन्होंने फिर भी पूरी मेहनत और लगन के साथ यहां काम किया।’ 

जगदीश चंद्रा के अनुसार, ‘मेरा शुरू से ही यह मानना रहा है कि हमें कहां काम करना है और कितने दिन काम करना है, यह सब हमारे भाग्य और जन्मपत्री में ही लिखा होता है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और ईश्वर और अल्लाह से यह दुआ करते हैं कि वे जहां भी रहें खुश रहें, आबाद रहें। But Bharat24 Family will always miss their loved Queen Rubika!’

दूसरी ओर रुबिका ने अपने इस्तीफे में कहा है कि 2024 के मद्देनजर अब बड़ी जिम्मेदारियां लेने का समय आ गया है। उन्होंने ‘भारत-24’ में उन्हें अवसर देने के लिए डॉ. जगदीश चंद्रा का हार्दिक आभार व्यक्त किया है और यह आशा ब्यक्त की है कि जिस चैनल को उन्होंने आगे बढ़ाया, उसी चैनल को अब मौजूदा टीम और आगे तक ले जाएगी।

गौरतलब है कि रुबिका लियाकत ने इस साल जून में ही एबीपी न्यूज से इस्तीफा देकर भारत24 जॉइन किया था। इससे पहले वह वर्ष 2018 से 'एबीपी न्यूज' के साथ जुड़ी हुई थीं। रुबिका लियाकत की गिनती टीवी पत्रकारिता की दुनिया में तेज-तर्रार महिला एंकर के रूप में होती है। रुबिका की हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी पर मजबूत पकड़ है और अपने इस हुनर का वह शब्दों के चयन में पूरा इस्तेमाल करती हैं।

मूलरूप से उदयपुर की रहने वालीं रुबिका मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने ‘Futuristic Media Communication Centre’ (FMCC) से मीडिया की पढ़ाई की है। ग्रेजुएशन के बाद रुबिका लियाकत 'लाइव इंडिया' का हिस्सा बन गईं। जून 2007 से लेकर सितंबर 2008 तक वह ‘लाइव इंडिया’ से जुड़ीं रहीं। 2008 में नए लॉन्च हुए चैनल ‘न्यूज24’ में बतौर एंकर उन्होंने काम किया था।

उसके बाद उन्होंने ‘जी न्यूज’ के साथ रिपोर्टिंग और एंकरिंग की पारी शुरू की। खबरों की समझ, भाषा कौशल और लगभग हर क्षेत्र पर पकड़ के चलते जल्द ही उन्होंने ‘जी न्यूज’ में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की। इसके बाद वह ‘एबीपी न्यूज’ और फिर वहां से ‘भारत24’ आ गई थीं, जहां से अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।


टैग्स एबीपी न्यूज न्यूज एंकर वाइस प्रेजिडेंट रुबिका लियाकत एबीपी नेटवर्क जगदीश चंद्रा भारत24
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

12 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

11 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 hour ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

11 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

12 hours ago