होम / टीवी / समाचार प्लस’ वाले उमेश कुमार ने तय की नए चैनल की लॉन्चिंग डेट
समाचार प्लस’ वाले उमेश कुमार ने तय की नए चैनल की लॉन्चिंग डेट
इस चैनल के बंद होने के बाद उन्होंने अब गैर हिंदी प्रदेश में काम करना शुरू कर दिया है, चार डिजिटल प्लेटफॉर्म किए शुरू
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
एक समय उत्तर प्रदेश में अपनी धमक रखने वाले न्यूज चैनल ‘समाचार प्लस’ के कर्ताधर्ता उमेश कुमार अब एक नए चैनल का प्लान कर रहे हैं। ‘समाचार प्लस’ के बंद होने के बाद उन्होंने अब गैर हिंदी प्रदेश में काम करना शुरू कर दिया है
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस महीने की 20 तारीख को वे एक नया चैनल लॉन्च करने जा रहे हैं। प्रोमो शूट चल रहा है। बताया जा रहा है कि ‘डिस्कवरी’, ‘हिस्ट्री’ जैसे प्रतिष्ठित चैनलों के साथ काम कर चुकी अत्याधुनिक टीम को इसके लिए हायर किया गया है। चैनल की प्रॉडक्शन क्वॉलिटी पर विशेष फोकस रखा जा रहा है। ये पूर्ण एचडी चैनल होगा।
दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान जैसे राज्यों में उन्होंने अपने चार मीडिया प्लेटफॉर्म्स- यूपी न्यूज, पहाड़ न्यूज, एनएनआई और मोजो न्यूज शुरू कर दिए हैं। नई माइक आईडी और लोगो डिजाइन हो चुके हैं और जल्दी ही आपको इन आईडी वाले पत्रकार खबरों के साथ दिखाए देने लगेंगे।
इन चारों मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लोगो आप यहां देख सकते हैं-
टैग्स समाचार प्लस उमेश कुमार