होम / टीवी / इस बड़े पद पर अब ‘बिजनेस टुडे टेलिविजन’ से जुड़े वरिष्ठ TV पत्रकार शैलेंद्र भटनागर

इस बड़े पद पर अब ‘बिजनेस टुडे टेलिविजन’ से जुड़े वरिष्ठ TV पत्रकार शैलेंद्र भटनागर

इससे पहले वह ‘सीएनबीसी आवाज’ (CNBC Awaaz) और ‘सीएनबीसी बाजार’ (CNBC Bajar) में मैनेजिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से कुछ समय पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

बिजनेस टेलिविजन की दुनिया के जाने-माने चेहरे और बिजनेस न्यूज चैनल ‘सीएनबीसी आवाज’ (CNBC Awaaz) व ‘सीएनबीसी बाजार’ (CNBC Bajar) के पूर्व मैनेजिंग एडिटर शैलेंद्र भटनागर ने मीडिया में अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने अब ‘बिजनेस टुडे टेलिविजन’ (Business Today Television) में चीफ एनॉलिस्ट और एडिटर (मार्केट्स) के पद पर जॉइन किया है। समाचार4मीडिया से बातचीत में शैलेंद्र भटनागर ने खुद इसकी पुष्टि की है।   

बता दें कि शैलेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1994 में ‘रूबिकॉन सिक्योरिटीज’ (Rubicon Securities) के साथ की थी, जहां पर वह शेयर मार्केट पर नजर रखने के साथ-साथ रिसर्च रिपोर्ट्स भी लिखते थे। यहां करीब दो साल अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद वर्ष 1996 में उन्होंने मीडिया कंपनी का रुख करते हुए ‘सीएनबीसी टीवी18’ (CNBC TV 18) जॉइन कर लिया।

इस संस्थान में उन्होंने बतौर एंकर कम सीनियर एनॉलिस्ट कम रिपोर्टर के तौर पर करीब सवा तीन साल काम किया और इसके बाद वर्ष 1999 में ‘थॉमसन रॉयटर्स‘ (Thomson Reuters) चले गए। यहां उन्होंने करीब साढ़े सात साल तक अपनी भूमिका निभाई और फिर मुंबई में ‘ब्लूमबर्ग एलपी‘ (Bloomberg LP) जॉइन कर लिया और करीब डेढ़ साल तक यहां कार्यरत रहे। इसके बाद भटनागर ‘ईटी नाउ’ (ET Now) में आ गए और करीब सात साल तक बतौर चीफ एडिटर अपनी भूमिका निभाई।

इसके बाद करीब 17 महीने तक भटनागर पैसिव इन्वेस्टर (passive investor) रहे और फिर उन्होंने ‘एडफैक्टर्स’ (Adfactors) की कम्युनिकेशन टीम को जॉइन कर लिया। बतौर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट करीब दो साल तक यहां अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने जनवरी 2019 में ‘सीएनबीसी टीवी18’ (CNBC TV 18) में बतौर कंसल्टिंग एडिटर जॉइन कर लिया और इसके बाद ‘सीएनबीसी आवाज’ (CNBC Awaaz) और ‘सीएनबीसी बाजार’ (CNBC Bajar) के मैनेजिंग एडिटर बन गए। जहां से कुछ समय पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया था और अब ‘बिजनेस टुडे टेलिविजन’ के साथ नई पारी शुरू की है।  


टैग्स सीएनबीसी आवाज बिजनेस टुडे टेलिविजन शैलेंद्र भटनागर सीएनबीसी बाजार
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

14 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago