होम / टीवी / इस बड़े पद पर अब ‘भारत24’ पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार संजय पांडेय

इस बड़े पद पर अब ‘भारत24’ पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार संजय पांडेय

वरिष्ठ पत्रकार संजय पांडेय ने जाने-माने पत्रकार और ‘भारत24’ के सीईओ व एडिटर-इन-चीफ जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में अपनी नई पारी की शुरुआत की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ पत्रकार संजय पांडेय ने जाने-माने पत्रकार और ‘भारत24’ के सीईओ व एडिटर-इन-चीफ जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने इस चैनल में बतौर असिस्टेंट एडिटर जॉइन किया है। पिछले महीने ही इस चैनल की लॉन्चिंग हुई है और वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार इस चैनल में मैनेजिंग एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

बता दें कि संजय पांडेय इससे पहले बतौर एसोसिएट एडिटर ‘इंडिया टीवी’ (India TV) में अपनी भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने पिछले साल इस चैनल को जॉइन किया था। ‘इंडिया टीवी‘ के साथ उनकी यह दूसरी पारी थी।

यहां वह ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में अपनी करीब पांच साल लंबी पारी को विराम देने के बाद आए थे। ‘एबीपी न्यूज’ में वह सीनियर एडिटोरियल कंसल्टेंट के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

मूल रूप से बिहार के रहने वाले संजय पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव है। संजय पांडेय को कॉलेज के समय से ही लिखने-पढ़ने का काफी शौक था और वह उस दौरान ‘हिन्दुस्तान’ और ‘सहारा’ समेत तमाम अखबारों के लिए आर्टिकल लिखते थे। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक एक स्थानीय अखबार में भी काम किया। इसके बाद वह ‘बीएजी फिल्म्स‘ (अब न्यूज24) के साथ जुड़ गए और दो-ढाई साल यहां अपनी भूमिका निभाई।

इसके बाद उन्होंने ‘इंडिपेंडेंट मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (अब इंडिया टीवी) जॉइन कर लिया। यहां उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा के साथ काम किया और ‘आज की बात‘ और ‘जनता की अदालत‘ (अब आप की अदालत) जैसे जाने-माने टीवी शो तैयार करने में अपनी अहम जिम्मेदारी निभाई। करीब पांच साल यहां काम करने के बाद वह ‘डीडी न्यूज‘ चले गए। फिर यहां से बाय बोलकर वह ‘टाइम्स नाउ‘ से जुड़ गए और इस चैनल की फाउंडर टीम का हिस्सा भी रहे। 

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो संजय पांडेय ने हिस्ट्री से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से संजय पांडेय को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स इंडिया टीवी इस्तीफा असिस्टेंट एडिटर नई पारी नियुक्ति संजय पांडेय अप्वॉइंटमेंट जगदीश चंद्रा भारत24
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

7 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

15 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

7 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

14 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

5 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

14 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

15 hours ago