होम / टीवी / 'भारत24' से अलग हुए कंसल्टिंग एडिटर संदीप मिश्रा, अब यहां शुरू की नई पारी

'भारत24' से अलग हुए कंसल्टिंग एडिटर संदीप मिश्रा, अब यहां शुरू की नई पारी

हिंदी न्यूज चैनल 'भारत24' में कंसल्टिंग एडिटर के पद पर कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार संदीप मिश्रा ने चैनल को अलविदा कह दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

हिंदी न्यूज चैनल 'भारत24' में कंसल्टिंग एडिटर के पद पर कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार संदीप मिश्रा ने चैनल को अलविदा कह दिया है। वह चैनल के साथ इसकी लॉन्चिंग से जुड़े हुए थे। बता दें कि संदीप मिश्रा का नाम भी डॉ. जगदीश चंद्रा के सबसे विश्वसनीय लोगों में से माना जाता है।

वरिष्ठ पत्रकार संदीप मिश्रा ने अब अपनी नई पारी की शुरुआत 'सच बेधड़क' न्यूज चैनल के साथ की है। उन्हें यहां पॉलिटिकल एडिटर की जिम्मेदारी दी गई है। 'समाचार4मीडिया' से बातचीत में उन्होंने इस खबर की पुष्टि की है।

'सच बेधड़क' चैनल इस समय राजस्थान में लोकप्रिय चैनल है, इसका एक हिंदी समाचार पत्र भी प्रकाशित होता है। खबरों की दुनिया में सोर्स बनाने और स्थानीय स्तर पर पत्रकारों की बड़ी टीम बनाने में इन्हें महारत हासिल है और वह 'भारत24' की तरह यहां भी नई टीम का गठन करेंगे। यहां उन पर चैनल को भारत के गांव-गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है।

'भारत24' में वह ‘राज काज की बातें’ शो को होस्ट करते थे और इसी तर्ज पर वह 'सच बेधड़क' के लिए पॉलिटिकल शो 'जनतंत्र' को होस्ट करेंगे। उन्होंने बताया कि शो में राजनिति से जुड़ी हर वो जानकारी होगी, जो किसी के पास नहीं होती है।

बता दें संदीप मिश्रा मूलरूप से इटावा के रहने वाले हैं, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत उन्होनें राजस्थान के गलियारों से की। उन्हें पत्रकारिता जगत में 20 सालों से ज्यादा का अनुभव है। मिश्रा  2004 में रिपोर्टर के तौर पर 'राजस्थान पत्रिका' से जुड़े और प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों से होते हुए 2010 में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर ‘ईटीवी’ में शामिल हुए थे। ईटीवी में करीब 8 वर्ष की लंबी पारी संदीप मिश्रा ने खेली, बाद में जी मीडिया में 'जी हिन्दुस्तान' की लॉन्चिंग और 'जी राजस्थान' को नं. 1 पहुंचाने में इनकी खासी भूमिका रही।

समाचार4मीडिया की ओर से संदीप मिश्रा को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई। 


टैग्स न्यूज चैनल वरिष्ठ पत्रकार भारत24 संदीप मिश्रा सच बेधड़क
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

11 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

12 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

5 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago