होम / टीवी / इस बड़े पद पर अब NDTV पहुंचे वरिष्ठ TV पत्रकार रोहित विश्वकर्मा

इस बड़े पद पर अब NDTV पहुंचे वरिष्ठ TV पत्रकार रोहित विश्वकर्मा

इससे पहले रोहित विश्वकर्मा ‘आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस’ (AI)  पर आधारित ऑनलाइन वीडियो न्यूज प्लेटफॉर्म ‘एडिटरजी’ (Editorji) में बतौर कंटेंट हेड अपनी भूमिका निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार रोहित विश्वकर्मा ने ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह के साथ पत्रकारिता में अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने समूह के अंग्रेजी चैनल NDTV 24X7 में बतौर रेजिडेंट एडिटर जॉइन किया है। यहां पर वह आउटपुट की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि इससे पहले रोहित विश्वकर्मा ‘आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस’ (AI)  पर आधारित ऑनलाइन वीडियो न्यूज प्लेटफॉर्म ‘एडिटरजी’ (Editorji) में बतौर कंटेंट हेड अपनी भूमिका निभा रहे थे।

इससे पहले रोहित विश्वकर्मा ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) में एडिटोरियल कंसल्टेंट के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। हालांकि, इस पद पर उनका सफर संक्षिप्त रहा था और पिछले साल फरवरी में कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने पर उन्होंने यहां से इस्तीफा दे दिया था।

रोहित आउटपुट संभालने में काफी दक्ष माने जाते हैं। इससे पहले रोहित विश्वकर्मा ‘इंडिया न्यूज’ (India News) के साथ डिप्टी मैनेजिंग एडिटर के तौर पर जुड़े हुए थे। इस चैनल में करीब आठ महीने की पारी के बाद उन्होंने यहां से अलविदा कहकर ‘एबीपी नेटवर्क’ जॉइन कर लिया था।

‘इंडिया न्यूज’  से पहले वह मीडिया समूह ‘टीवी9’ के स्वामित्व वाली कंपनी ‘असोसिएट ब्रॉडकास्टिंग कंपनी’ (The Associated Broadcasting Company Pvt Ltd) में कसंल्टिंग मैनेजिंग एडिटर के तौर पर कार्य कर चुके हैं।

साल 2004 में देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ‘आईआईएमसी’ के छात्र रह चुके रोहित ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्टार न्यूज’ (अब एबीपी न्यूज) के साथ की थी। उन्होंने वर्ष 2004 से 2008 तक विभिन्न पदों पर रहते हुए प्रड्यूसर तक की जिम्मेदारी संभाली। यहां उन्हें एंकरिंग करने का भी मौका मिला। उन्होंने ज्योतिष पर आधारित कार्यक्रम ‘तीन देवियां’ की भी शुरुआत की थी। इसके अतिरिक्त उन्हें स्पोर्ट्स, बिजनेस और कई अन्य सोशल मुद्दों पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी मिला।

रोहित विश्वकर्मा वर्ष 2008 से 2013 तक ‘इंडिया टीवी’ (India Tv) में अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 2013 में यहां सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद से अलग होकर उन्होंने ‘आजतक’ (AajTak) जॉइन कर लिया था। यहां वर्ष 2019 तक उन्होंने एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद इंडिया न्यूज, एबीपी नेटवर्क और फिर एडिटरजी होते हुए अब वह यहां पहुंचे हैं।

तेलुगु, मराठी और हिंदी भाषा में अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद अब वह अंग्रेजी में आए हैं। रोहित विश्वकर्मा तेलुगु में मोजो टीवी चैनल भी लॉन्च करा चुके हैं। समाचार4मीडिया की ओर से रोहित विश्वकर्मा को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।  


टैग्स एनडीटीवी रोहित विश्वकर्मा एबीपी नेटवर्क एडिटरजी एडिटोरियल कंसल्टेंट रेजिडेंट एडिटर
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

22 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

6 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 hours ago